सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

यूपी से गुजरात जा रही थी 20 किलो चरस, आबूरोड में जब्त

  • आबूरोड में अम्बाजी मार्ग स्थित छापरी चौकी पर कार्रवाई
  • कार मे चरस ले जा रहे उत्तरप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

सिरोही. आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अम्बाजी मार्ग स्थित छापरी चौकी के समीप कार्रवाई करते हुए चरस की बड़ी खेप जब्त की है। यह खेप उत्तरप्रदेश पासिंग कार से गुजरात जा रही थी। इसमें सवार यूपी निवासी तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि अम्बाजी मार्ग स्थित छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान यूपी 78 एचएम 7034 को रोक कर जांच की तो कार में पीछे बने गुप्त खानों में अवैध मादक पदार्थ से भरा बैग मिला। जांच करने पर पता चला यह चरस है। पुलिस ने बैग में भरी 20 किलो 40 ग्राम चरस को जब्त कर लिया। साथ ही उत्तरप्रदेश में कानपुर नगर जिला निवासी विमल पुत्र विष्णु राजपूत, नवीतकुमार पुत्र राकेशकुमार गौत्तम व तन्नु पुत्र ठकुरीप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा नेटवर्क पकडऩे के प्रयास में पुलिस
पुलिस इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि यह माल गुजरात जा रहा था। पुलिस अब इस माल के खरीदार समेत पूरे नेटवर्क को पकडऩे के प्रयास में है। आरोपी यह माल कहां से लेकर आए इस पर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button