सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

रैन बसेरों में पेयजल की किल्लत, टंकी से पी रहे पानी

  • रैन बसेरों के निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाएं

सिरोही. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने पर पेयजल किल्लत की समस्या सामने आई। रैन बसरों में ठहरने वाले लोग टंकी से पानी पीने को विवश है। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सचिव सावित्री आनंद निर्भीक ने शहर में पुराना बस स्टैंड व पुराना कांजी हाउस में चल रहे रैन बसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी सुविधाएं उपलब्ध मिली। सफाई व स्वच्छता की भी समुचित व्यवस्था दिखी। शौचालय, स्नानागार, स्वच्छता, बिस्तर, वेंटीलेशन आदि के समुचित प्रबंध नजर आए। वहीं, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। कैम्पर नहीं आने से लोगों को पास में बनी टंकी से पानी पीना पड़ रहा है। प्राधिकरण सचिव ने इस सम्बंध में दिशा-निर्देश दिए।

त्वरित कार्रवाई एवं सुधार के निर्देश
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि रैन बसेरा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है तथा इसे मानवीय गरिमा के अनुरूप संचालित किया जाना अनिवार्य है। समय-समय पर निरीक्षण करने से कमियां नजर आती है एवं त्वरित सुधार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button