‘विश्वास रखेंगे तो प्रभु कभी निराश करेंगे’
- धूमधाम से मनाया शताब्दी समारोह
सिरोही. आबूरोड में मसीह समुदाय की ओर से होली नेम ऑफ जीसस गिरजाघर का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान धर्मप्रांत के बिशप जॉन कार्वाल्हो ने कहा कि जिस तरह लोहा जब चुंबक को पकड़ता है जो उसे अलग करना मुश्किल हो जाता है। बाद में थोड़ी देर के लिए यह भी चुंबक का काम कर सकता है। इसी तरह प्रभु के साथ जुड़ाव रखने पर हम भी अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं। परमात्मा पर विश्वास रखने वाला हमेशा ही आगे बढ़ता है। प्रभु पर हमेशा ही आशा रखनी चाहिए वे हमें कभी निराश नहीं करेंगे। फादर जोजो ने धर्म प्रांत अध्यक्ष का पुष्प माला से स्वागत कर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन कहे।
फूलों व रोशनी से की सजावट
समारोह के उपलक्ष्य में गिरजाघर में कई धार्मिक आयोजन हुए। फूलों व रोशनी से आकर्षक सजावट की गई। समारोह में अजमेर धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष बिशप स्वामी समेत विभिन्न धर्म प्रांत के 35 गिरजाघर के पल्ली पुरोहित एवं श्रद्धालुओं ने शिरकत की। युवाओं ने पवित्र बाइबिल का वाचन किया। यूखरिस्ट अनुष्ठान के दौरान आराधना व प्रार्थना की गई।



