राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

वीआईपी के स्वागत में तोड़ी चारदीवारी व उखाड़ा साइन बोर्ड

  • मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए दीवार तोड़ बनाया रास्ता

सिरोही. वीआईपी के स्वागत में अरविंद पैवेलियन की चारदीवारी को तोड़ा गया है। वहीं, परिसर में क्रिकेट एकेडमी के लिए लगाया साइन बोर्ड भी उखाड़ दिया गया। यह तोडफ़ोड़ मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए की गई है।

बताया जा रहा है कि अरविंद पैवेलियन में आगमन के लिए गोयली चौराहे के समीप चारदीवारी तोडक़र एक नया रास्ता खोला गया है। इस जगह पैदल लोगों लिए एक छोटा सा दरवाजा था, लेकिन सभा स्थल पर आवाजाही के लिए दीवार तोड़ी गई है। साथ ही रेत डालकर रास्ता समतल किया गया है। इसी तरह पैवेलियन से सटी टाउन हॉल की पिछली दीवार के समीप से साइन बोर्ड उखाड़ा गया है। संभवतया मुख्यमंत्री इसी रास्ते से आवाजाही करेंगे।

खस्ताहाल सडक़ों से नहीं गुजरेंगे सीएम
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हवाई पट्टी से सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे। ऐसे में वे शहर की सडक़ों से नहीं गुजरेंगे। यही कारण है कि शहर से गुजर रहे हाईवे एवं सभा स्थल से सटी सडक़ों के हाल बेहाल ही है। यहां तक कि सभा स्थल तक आने वाली गोयली चौराहा व तीन बत्ती चौराहे की सडक़ पूरी तरह खस्ताहाल है एवं आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button