धर्म-अध्यात्मrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

शनि का राशि परिवर्तन: साढ़े साती से मुक्त हो जाएगी मकर राशि

  • शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से मीन राशि में करेंगे प्रवेश

सिरोही. इस माह के अंत के साथ ही शनि का राशि परिवर्तन हो चुका है। इससे जातकों को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। 29 मार्च 2025 को ही शनि का राशि परिवर्तन हुआ है। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इशा ज्योतिष संस्था के संस्थापक ज्योतिषी विजय रावल बताते हैं कि शनि के इस परिवर्तन से साढ़े साती का कुम्भ राशि में तृतीय चरण, मीन राशि में द्वितीय चरण एवं मेष राशि में प्रथम चरण प्रारंभ हो जाएगा। सिंह व धनु राशि पर शनि की ढेय्या शुरू हो जाएगी। वहीं, मकर राशि के जातक साढ़े साती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। इस गोचर का 12 राशियों पर निम्न प्रभाव रहेगा।

मेष: राशि के द्वादश भाव मे गोचर होगा जो कष्टकारी प्रभाव देगा। कार्यक्षेत्र मे परिवर्तन हो सकता है। परिवार मे अनबन हो सकती है। धन के लिए अथक प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान व वाणी पर संयम रखे। शत्रु से परेशान रहेंगे, वहीं, विदेश यात्रा से लाभ होगा। खर्च अत्यधिक रहेगा।

वृषभ: राशि के एकादश भाव मे शनि का गोचर होगा, जो शुभफल प्रदान करेगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी पेशा वर्ग को प्रमोशन मिलने का योग है। संतान सुख मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन: राशि के दशम भाव में शनि का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। भूमि भावन व वाहन का सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। शादी का योग बनेगा। विदेश सेटलमेंट का योग बन सकता है।

कर्क: राशि के नवम भाव में शनि का गोचर होगा। शनि की ढेय्या समाप्त होगी। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शत्रु शांत होगे। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: राशि के अष्टम भाव में शनि का गोचर होगा। शनि की ढेय्या प्रारंभ होगी। कार्य क्षेत्र मे उतार चढाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति में वाद विवाद होने की संभावना हो सकती है। कानूनी वाद विवाद का निपटारा हो सकता है। सुसराल पक्ष से लाभ हो सकता है। रिसर्चर, मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित क्षेत्र मे लाभ के आसार है।

कन्या: राशि के सप्तम भाव में शनि का गोचर होगा। नवीन कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। विवाह का योग बनेगा। व्यापार में लाभ व मानसिक तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। भाग्य का साथ मिलेगा। भवन वाहन के सुख में वृद्धि होगी। कुछ कार्यों में रूकावट आ सकती है।

तुला: राशि के षष्टम् भाव मे शनि का गोचर होगा। विरोधी शांत रहेंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। नौकरी पेशा वर्ग को लाभ होगा। पराक्रम मे वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप मे उतार चढ़ाव हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखे। विदेश यात्रा से लाभ। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक: राशि के पंचम भाव में शनि का गोचर होगा। शनि की ढेय्या समाप्त होगी। आपके जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव होगा। प्रेम सम्बंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। विवाह का योग बनेगा। संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। आर्थिक लाभ होगा।

धनु: राशि के चतुर्थ भाव में शनि का गोचर होगा। शनि की ढेय्या शुरू होगी। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। धैर्य बना कर रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कानूनी मामलों में सफलता का योग है। शत्रु से सावधान रहे। आर्थिक मानसिक व शारीरिक परेशानी हो सकती है।

मकर: राशि के तृतीय भाव मे शनि का गोचर होगा। शनि की साढ़े साती के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा के स्थानांतरण के योग बनेंगे। विदेश यात्रा होगी। नौकरी, व्यापार व परिवार खुशहाल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम सम्बंधों में खटास आ सकती है।

कुंभ: राशि के द्वितीय भाव मे शनि का गोचर होगा। इस राशि में साढ़े साती का तीसरा चरण प्रारंभ होगा। धन लाभ होगा, परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। भवन, वाहन का सुख मिलेगा। विदेश यात्रा से लाभ होगा। कार्यों मे आ रही रूकावट दूर होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बड़े भाई बहनो का सहयोग मिलेगा।

मीन: राशि के लग्न में शनि का गोचर होगा। शनि के साढ़े साती का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। मानसिक तनाव होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष होगा। व्यय अधिक होगा। कार्य क्षेत्र मे बदलाव हो सकता है। व्यापार व प्रमोशन में समस्या हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। शत्रु परेशान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button