जालोरcrime newsjalorerajasthanराजस्थान

शर्मनाक: मटकी छूने पर शिक्षक ने कर दी बच्चे की पिटाई, मौत

  • करीब महीनेभर से उपचाररत था बच्चा, अब मामला दर्ज
  • आरोपी हिरासत में, सीओ स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी जांच

जालोर. जिले के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत बच्चे की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि स्कूल में शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। कारण केवल इतना ही था कि बच्चे ने पानी पीने के लिए एक मटकी को छू लिया था। इससे गुस्साए शिक्षक ने इस बच्चे की पिटाई कर दी। परिजनों ने इस सम्बंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। वहीं, उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी गई है। शिक्षा विभाग ने भी जांच के लिए अलग से कमेटी गठित की है। मामला जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में सुराणा गांव का है।#jalore_sayla.the child touched the water pot, The teacher beat up, death

https://rajasthandeep.com/?p=3641… विधायक की जमीन पर देने लगे साधु को समाधि, पुलिस पर पथराव- संत आत्महत्या मामले में विधायक समेत तीन पर मामला दर्ज, कई घंटों बाद सहमति बनने पर पेड़ पर लटके शव को उतारा … जानिए विस्तृत समाचार… 

बेरहमी से पिटाई का आरोप
परिजनों का आरोप है कि सुराणा के निजी स्कूल में अध्ययनरत नौ वर्षीय बालक इन्द्रकुमार मेघवाल ने पानी की मटकी छू ली थी। बालक कक्षा तीसरी में पढ़ रहा था। इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक छैलसिंह ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे बालक की स्थिति गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया। कुछ दिन बाद अहमदाबाद ले गए, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया। पिटाई की घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है।

https://rajasthandeep.com/?p=3664 … सिरोही में सिलिकोसिस के पीडि़तों की संख्या ज्यादा, इनको समय पर मुआवजा मिल सके इसके लिए राज्य मानव अधिकार आयोग भी गंभीर… जानिए विस्तृत समाचार…

इसलिए उपचार के बाद भी ठीक नहीं हो पाया
जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता देवाराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिटाई के बाद इंद्र की तबीयत खराब होने लगी। इस पर उसे जालोर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर कुछ दिन बाद अहमदाबाद ले गए। शनिवार दोपहर उसका दम टूट गया। आरोप है कि पिटाई के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। इससे उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाया।

https://rajasthandeep.com/?p=3603 … आबकारी: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में नहीं रिश्वत लेने में माहिर- उगाही के चक्कर में मूल काम से भटके आबकारी के अधिकारी, लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से करने लगे वसूलियां … जानिए विस्तृत समाचार…

जालोर सीओ को सौंपी जांच
उधर, बच्चे की मौत के बाद शनिवार शाम को शिक्षक छैलसिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चा सुराणा के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्ययनरत था। पुलिस अधिकारी भी बच्चे के घर पहुंचे तथा परिजनों से बातचीत की। घटनाक्रम का जायजा लिया। इस मामले में जालोर सीओ हिम्मतसिंह चारण को जांच सौंपी गई है। उधर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें पीईईओ अशोककुमार दवे व प्रतापराम को शामिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button