शादी के बाद मंदिर गई दुल्हन अपने पति को छोड़ फरार

- दुल्हन लाने के चक्कर में गंवाए लाखों रुपए व जेवरात
- पुलिस ने फर्जी दुल्हन और शादी कराने वाले एजेंटों को पकड़ा
सिरोही. पति के साथ फेरे लेकर मंदिर दर्शन करने गई दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। सरूपगंज थाना क्षेत्र के पीडि़त युवक ने एजेंटों के जरिए यह शादी की थी। इसके बाद वह अपनी दुल्हन को लेकर भ्रमण पर निकला। सालासर मंदिर में दर्शन के बाद दुल्हन कहीं फरार हो गई। मामला करीब पांच महीने पहले का है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए फर्जी दुल्हन व एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है।
अमरावती से लेकर आए फर्जी दुल्हन
पुलिस के अनुसार दुल्हन के भाग जाने का मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। दुल्हन पांढरी-सर्कापुर (अमरावती-महाराष्ट्र) की होने से पुलिस ने वहां सुराग तलाश किया। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए एजेंट दो महिलाओं एवं फर्जी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया।
दुल्हन समेत चार जने गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में अमरावती से फर्जी दुल्हन समेत तीन महिलाओं को दस्तियाब कर यहां लाया गया। पूछताछ के बाद स्थानीय एजेंट को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने वासा हाल नई धनारी (सरूपगंज) निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, अमरावती में महादेव खोरी निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे व आसेगांव निवासी सुषमा पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया है।
एजेंट के साथ गया था दुल्हन लाने
बताया जा रहा है कि पीडि़त युवक ने दलाल के जरिए शादी की थी। उसने बताया कि शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपए लेकर उसे पांढरी-सर्कापुर ले जाया गया। एजेंट महिलाओं से बात कर सुषमा से शादी कराने का तय किया। हिन्दू विधि से विवाह संस्कार करवा कर दुल्हन को उसके साथ भेजा दिया। बाद में वे लोग घर से भ्रमण पर निकले। मध्यप्रदेश, अमजेर होते हुए सालासर आए, जहां दर्शन के बाद दुल्हन अचानक फरार हो गई।
फर्जी दुल्हन के जरिए धोखाधड़ी करने वाली गैंग
पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि फर्जी दुल्हन के जरिए शादी कराने वाली गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी की तथा अलग-अलग समय में करीब चार लाख रुपए ऐंठ लिए। शादी के दौरान उसने व घरवालों ने दुल्हन को जेवरात भी दिए, जो इन लोगों ने हड़प कर लिए। पुलिस ने इस मामले में एजेंट के साथ अमरावती में लगातार रैकी की तथा मुखबिर मंत्र मजबूत किया। इसके बाद ये सभी लोग हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
https://tinyurl.com/95jpvvax … वासा में कौडिय़ों के दाम बांट दी करोड़ों की भूमि- अवैधानिक पाए 74 पट्टों को खारिज करने की अनुशंसा- सरपंच व वीडीओ समेत अन्यों पर कार्रवाई के लिए सीईओ ने भेजा पत्र … जानिए विस्तृत समाचार…
https://tinyurl.com/49mx58e3 … जिले में शराब की पौने दो सौ दुकानें हैं स्वीकृत और अवैध पांच सौ पार- जिम्मेदारों की सरपरस्ती में गोदामों में चल रही शराब की अवैध दुकानें … जानिए विस्तृत समाचार…
https://tinyurl.com/mr2z24hz … पहले सिपाही की हत्या और अब चौकी में घुसकर पुलिस प्रभारी से मारपीट, तो क्या पुलिस का इकबाल ही खत्म हो रहा… जानिए विस्तृत समाचार…