सिरोहीpoliticsrajasthansirohiजालोरराजनीतिराजस्थान

संत आत्महत्या प्रकरण: विधायक पर आरोप इसलिए केंद्रीय मंत्री का दौरा

  • उदयपुर के रास्ते सिरोही पहुंचे केंद्रीय मंत्री, यहां से सुंधामाता रवाना

सिरोही. संसदीय मामलों एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को उदयपुर (UDAIPUR) के रास्ते सिरोही (SIROHI) पहुंचे। वे यहां से जालोर (JALORE) जिले के सुंधामाता (SUNDHAMATA) स्थित राजपुरा के लिए रवाना हुए, जहां हनुमान आश्रम के संत ने जमीनी विवाद में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में स्थानीय विधायक पूराराम चौधरी (MLA_PURARAM) पर संत के साथ विवाद करने के आरोप हैं। इस सम्बंध में विधायक समेत तीन जनों पर पुलिस में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।#jalore.Saint Suicide Case: Allegations on MLA, hence the visit of Union Minister

https://rajasthandeep.com/?p=3641 … विधायक की जमीन पर देने लगे साधु को समाधि, पुलिस पर पथराव- संत आत्महत्या मामले में विधायक समेत तीन पर मामला दर्ज, कई घंटों बाद सहमति बनने पर पेड़ पर लटके शव को उतारा … जानिए विस्तृत समाचार… 

सिरोही आगमन पर केंद्रीय मंत्री से इस सम्बंध में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे चुप्पी साध गए। उनका कहना था कि इस सम्बंध में वहां का दौरा किए बगैर कुछ नहीं कह सकते।

https://rajasthandeep.com/?p=3637 … फंदे पर झूल कर साधु ने जान दी, विधायक पर लग रहे आरोप- सुसाइड नोट को गुप्त रखने से ग्रामीणों में रोष, जताया जा रहा जमीनी विवाद में आत्महत्या का अंदेशा… जानिए विस्तृत समाचार…

अमृत महोत्सव देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण
यहां शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी जन जागरण किए जाने का आह्वान किया। यहां बाहरीघाटा स्थित एक होटल के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

https://rajasthandeep.com/?p=3627 … लंपी का लपेटा: राज-गुज के कई जिलों में कहर- संक्रमण की चपेट में आकर सैकड़ों गोवंश काल-कवलित, केंद्रीय दल भी पहुंचा राजस्थान… जानिए विस्तृत समाचार…

तूफानी दौरा कर दिल्ली प्रस्थान
केंद्रीय मंत्री तूफानी दौरे पर आए। वे उदयपुर के रास्ते सिरोही पहुंचे तथा यहां से जालोर जिले में सुंधामाता के लिए रवाना हुए। वहां राजपुरा स्थित हनुमान आश्रम का दौरा प्रस्तावित है। आश्रम में संत आत्महत्या मामले का जायजा लेने के बाद रेवदर होते हुए आबूरोड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से रेल मार्ग के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

https://rajasthandeep.com/?p=3644… करोड़ों की टैक्स वसूली का फायदा ही क्या, जब गोवंश बचाने को धेला तक नहीं- राज्य सरकार पर आरोप, गोवंश संरक्षण पर नहीं दे रहे ध्यान, लंपी डिजीज से बचाव के लिए वैक्सीनेशन तक नहीं … जानिए विस्तृत समाचार… 

हर घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री ने सभी से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया। सिरोही में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। हर घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जन जागरण का आग्रह किया। आजादी के अमृत महोत्सव और 75वीं सालगिरह को देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया। इस दौरान प्रधान हसमुख मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, किसान मोर्चा के गणपतसिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नगर मंत्री जब्बरसिंह चौहान, अजय भट्ट, महेंद्र माली, ललित प्रजापत, पार्षद प्रवीण राठौड़, लुंबाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह, शैतान खरोर, मांगूसिंह बावली, लुंबाराम राणा, सोमेंद्र डांगी, अनिल प्रजापत, रमजान खान, चिराग रावल, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, बाबूसिंह माकरोड़ा, भावेश खत्री कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://rajasthandeep.com/?p=3568 … जॉब के बहाने डॉक्टर आवास में बुलाकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार- सीएमएचओ के नाम से किया कॉल, युवती को जिला अस्पताल परिसर के सरकारी क्वार्टर में बुलाया … जानिए विस्तृत समाचार…

जावाल ग्रामीण मंडल की बैठक में किए निर्णय
उधर, हर घर तिरंगा अभियान एवं बूथ निर्माण अभियान को लेकर जावाल ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह का सान्निध्य रहा। हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक कांतिलाल पुरोहित, छगन पटेल, अमराराम प्रजापत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button