सिरोहीpalirajasthansirohiजयपुरधर्म-अध्यात्मपालीराजस्थान

संत शक्ति और समाज शक्ति के बूते सशक्त बनेगा राष्ट्र

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने टटोला जनता का मन

सिरोही. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (SATISH PUNIYA) बुधवार को सिरोही के दौरे पर रहे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी (KAILASH CHAUDHRY) भी उनके साथ रहे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आगमन से कार्यकर्ताओं में उल्लास बना रहा। प्रदेशाध्यक्ष ने यहां शिवगंज तहसील के वाण गांव में धुणी पर शीश नवाया। गणेश आश्रम में चेनजी बावसी (CHENJI BAVSI) की 10वीं पुण्यतिथि के निमित्त आयोजित वार्षिक मेले एवं शिव पंचायतन महायज्ञ महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा समाज को दिशा देने के साथ धर्म के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी है। ऐसे में संत शक्ति व समाज शक्ति मिल जाए तो राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।#jaipur/sirohi.BJP state president groped the public’s mind

https://rajasthandeep.com/?p=3456 …युवाओं ने भरी हुंकार: कहा, कांग्रेस को भारी पड़ेगी वादा खिलाफी- प्रदेश सरकार को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी, भाजयुमो के नेतृत्व में युवा शक्ति ने निकाली आक्रोश रैली … जानिए विस्तृत समाचार… 

… तो मजबूत बनेगा राष्ट्र
प्रदेशाध्यक्ष ने महोत्सव के दौरान सभा में कहा कि संत समाज के आशीर्वाद एवं देश का कुशल नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के अभूतपूर्व कार्यों से भारत फिर विश्व गुरु बनेगा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हमने मिलकर परास्त किया है। आश्रम की ओर से नशा मुक्ति सहित बालिका शिक्षा आदि के क्षेत्र में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। संत शक्ति का जागरण समाज शक्ति के साथ मिल जाए तो उस राष्ट्र को मजबूत बनने में कोई रोक नहीं सकता।

https://rajasthandeep.com/?p=3450 … अंदर फंसे रहे या डामर में पुते बाहर निकले, मौत तय है- जानलेवा बेपरवाही का अंजाम: गड्ढों में दम तोड़ रहा गोवंश- फोरलेन की मरम्मत के बाद खुले गड्ढों में डाल गए डामर-आखिर पशु क्रूरता का जवाबदेह कौन… जानिए विस्तृत समाचार…

किसानों का कबाड़ा करने का आरोप
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि कुरीतियों के उन्मूलन में संतों ने हमेशा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 से पहले देश का कृषि का बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था, जो आज एक लाख बत्तीस हजार करोड़ है। आरोप लगाया कि 60 साल तक देश पर राज करने वालों ने भारत की कृषि व किसानी का कबाड़ा किया है। कहा कि किसान को गरीब बनाने का काम उन लोगों ने किया। कृषि राज्यमंत्री ने किसानों के हित में संचालित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी।

https://rajasthandeep.com/?p=3447 … खनन का खेल: लालच में आया लालस गिरफ्तार- गिट्टी क्रेशर प्लांट सुचारू करने की एवज में मांगे एक लाख, खंगाली जा सकती है सिरोही में बैक हिस्ट्री… जानिए विस्तृत समाचार… 

मंदिर में किया दर्शन-वंदन
महोत्सव के दौरान आश्रम की ओर से अतिथियों के हाथों बालिकाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। प्रारंभ में अतिथियों ने मंदिर में संत चेनजी बावसी व गणेश मंदिर में दर्शन-वंदन किया। यज्ञशाला के अनुष्ठान में भाग लिया। आश्रम संचालक राजूगिरी महाराज व स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती ने स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को साफा पहनाया गया तथा माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। उधर, भाजपा सिरोही शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, विधायक जगसीराम कोली, वीरेंद्रसिंह चौहान, लुंबाराम चौधरी, नारायण देवासी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

https://rajasthandeep.com/?p=3419 … स्पा की आड़ में अनैतिक कारोबार, चार युवतियां गिरफ्तार- पुलिस हैडक्वार्टर के नजदीक चल रहा था देह व्यापार, शिकायत मिलने पर बोगस ग्राहक भेज छापा मारा… जानिए विस्तृत समाचार… 

इसलिए प्रदेश पदाधिकारी प्रवास पर
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे दो दिवसीय जनसम्पर्क अभियान के तहत पदाधिकारी सिरोही व पाली जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान जनता से सम्पर्क किया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। माना जा रहा है कि जनता की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा ने यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी के उच्च पदाधिकारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button