सिरोहीrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

सनातन की सम्पति पर बनेगा ट्रस्ट, भूमि की पैमाइश

  • प्रशासन ने लाल वेरा भूमि का सीमांकन करवाया

सिरोही. शहर में लाल वेरा की भूमि का सीमांकन किया गया। प्रशासन की ओर से गठित टीम ने भूमि की पैमाइश कर पत्थर गढ़ी की। बताया जा रहा है कि जल्द ही सनातन समाज से जुड़ी सम्पतियों की देखभाल के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा।

हिंदू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने बताया कि गत दिनों विभिन्न मांगों को लेकर अनशन किया गया था। इन सम्पतियों की पैमाइश करना भी इसी मांग में शामिल रहा। इसके तहत शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार पैमाइश की। इसमें गिरदावर बदाराम प्रजापत, भंवरलाल माली, पटवारी भरत मीणा, उदयवीर, अशोक मेघवाल आदि शािमल रहे। हिन्दू श्मशान सभा के अध्यक्ष धनपतसिंह राठौड़, भवानीसिंह, प्रवीण गोस्वामी, रामेश्वर कंसारा, हरीश दवे, मोहनलाल माली, रमेशसिंह राठौड़ आदि की मौजूदगी में खसरा नम्बर 2691 से 2695 तक भूमि की पैमाइश की गई। छीण पट्टियां लगाकर सीमांकन किया गया। जल्द ही सनातन समाज के सभी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर नया ट्रस्ट गठित करेंगे। इसके बाद लाल वेरा का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

भूमि बचाने की पहल की
हिन्दू वेव जिला संयोजक ने बताया कि वर्ष-1955 में गोकुलभाई भट्ट की प्रेरणा से पूर्व विधायक धर्माराम आर्य ने सनातन से जुड़े लोगों के लिए यह भूमि आवंटित करवाई थी। यहां दाह संस्कार के बाद स्नान व अन्य धार्मिक क्रियाएं होती है। भूमाफिया की इस भूमि पर नजर है। ऐसे में सनातन की भूमि को बचाने के लिए पहल की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button