सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

साइबर ठग बना नायब तहसीलदार, नर्स के खाते से लाख रुपए उड़ाए

  • ग्रुप में वायरल किया मैसेज, फिर बनाया शिकार
  • सरकारी योजना में पेमेंट भेजने का दिया झांसा

सिरोही. साइबर ठगों का अनोखा कारनामा सामने आया है। ठगों ने स्वास्थ्य विभाग के एक व्हाट्सएप ग्रुप में घुसकर मैसेज वायरल किया, जिससे एक कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गई। इस मामले में साइबर ठग ने नायब तहसीलदार के नाम से ठगी की है। स्वास्थ्यकर्मी को सरकारी योजना के तहत पेमेंट भेजने का झांसा देते हुए करीब एक लाख रुपए खाते से झटक लिए। अब कर्मचारी ने साइबर फ्रॉड को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

अन्य कर्मचारी भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय बनवाने के लिए बजट भेजे जाने का झांसा देने से कर्मचारी आसानी से शिकार गई। वहीं, इस तरह का मैसेज ब्लॉकस्तरीय ग्रुप में वायरल हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी को झांसे में लिया गया। ग्रुप में अन्य कई कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इस तरह से अन्य कर्मचारी भी ठगी का शिकार हो सकते हैं, लेकिन अभी तक ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है।

दस रुपए डलवाकर खाता कंफर्म किया
शिवगंज ब्लॉक में कार्यरत पीडि़त कर्मचारी ने बताया कि ब्लॉक ऑफिस के ग्रुप में एक मैसेज आया था। इसमें बताए गए नम्बर से कॉल आया और उसे बजट जारी करने का झांसा देते हुए दस रुपए खाते में डलवाए गए। लेकिन, उसके बाद तीन बार में उसके खुद के खाते से करीब एक लाख रुपए निकल गए।

विभाग के ग्रुप में आया मैसेज
ग्रुप में एलडीसी की ओर से एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि समस्त एएनएम उप स्वास्थ्य ब्लॉक को सूचित किया जाता है अशोककुमार मीणा सर नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट सिरोही जिनके मोबाइल नम्बर 983…35 द्वारा आपसे कोन के माध्यम से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर शौचालयों के संबंध में वस्तुस्थिति की वास्तविक एवं सही जानकारी चाही जाएगी। बात करते समय शोर-शराबे से दूर रहे एवं सटीक जानकारी दें। पीडि़ता के पास इसी नम्बर से फोन आया और उसके बाद खाते से 95970 रुपए कट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button