Uncategorized

सीएमएचओ पर लापरवाही का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग

  • लोगों को नहीं मिल रहा निशुल्क जांच सुविधा का लाभ

सिरोही. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने निशुल्क जांच योजना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह को सिरोही सर्किट हाउस में ज्ञापन दिया। बताया कि सिरोही जिले की अधिकांश सीएचसी व पीएचसी में निर्धारित मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत पूरी जांचे नहीं हो रही है। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को भी अवगत करवाया था, लेकिन मरीजों को योजनाएं का लाभ नहीं फिर भी नहीं मिल रहा। प्रदेश में जांच व उपचार सुविधा निशुल्क होते हुए भी जिले के सैकड़ों मरीज उपचार के लिए गुजरात जाने को मजबूर हो रहे हैं।

लागू नहीं हुआ हब एंड स्पोक मॉडल
ज्ञापन में बताया कि सिरोही सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ.सत्यप्रकाश शर्मा ने जांच योजना में आवंटित बजट का 80 से 90 प्रतिशत बजट सिर्फ दो जांच शुगर व हिमोग्लोबिन जांच पर ही खर्च कर दिया है। गत फरवरी माह में यह प्रसारित किया गया कि पंद्रह दिनों में जिले में हब एंड स्पोक मॉडल लागू हो जाएगा एवं 151 तक उन्नत जांच की निशुल्क सुविधा मिलेगी, लेकिन अभी तक न तो सुविधा शुरू हो पाई और न ही हब एंड स्पोक मॉडल लागू हुआ।

अधिकारियों पर खरीदी में अनियमितता का आरोप
चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर एनएचएम बजट से सब सेंटर स्तर की 14 जांचों, सीएचसी स्तर की 101 जांचों, पीएचसी स्तर की 66 जांचों एवं जिला अस्पताल स्तर की 143 जांचों का संचालन करना था। इसके लिए उपयोग में लिया जाने वाला बजट दो सामग्रियों पर ही केंद्रित कर दिया गया। आरोप लगाया कि यह खरीद संबंधी अनियमितता एवं गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक विकृति का मामला है। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों को पद से हटाकर जांच की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button