
- बांध का पानी बन रहा मछलियों की कब्रगाह
- बड़ी तादाद में मर गई मछलियां और जिम्मेदार बने मूकदर्शक
सिरोही. शहर से सटा अखेलाव बांध इन दिनों मछलियां के लिए मौत की कब्र बन रहा है। बांध में तैर रही मछलियां मरणासन्न स्थिति में पहुंच रही है। माना जा रहा है कि बांध में कचरा एवं अन्य सामग्री फेंके जाने से जलीय जंतुओं के लिए मुश्किल बढ़ रही है। वहीं, मत्स्य विभाग इसे मौसम में उतार-चढ़ाव को जिम्मेदार माना रहा है। कारण चाहे जो हो, लेकिन बांध में बड़ी तादाद में मछलियां मर रही है। समाधान नहीं होने से मछलियों के मरने का सिलसिला तो बना हुआ है ही आसपास के क्षेत्र में बदबू भी फैल रही है।#SIROHI. Respiratory system of fishes disturbed in Akhelao DAM water
मौसम की मार अखेलाव पर ही क्यों
उधर, विभाग मान रहा है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मछलियां मर रही है। अधिकारी बताते हंै कि रात को कड़ाके की सर्दी एवं दिन में गर्मी मछलियों के लिए भारी पड़ रही है। मौसम में बार-बार बदलाव आना जानलेवा साबित हो रहा है। मछलियों को डाला जा रहा अलग-अलग प्रकार का दाना भी घातक बन रहा है। यह सही भी हो सकता है, लेकिन मौसम की मार केवल अखेलाव बांध पर ही क्यों पड़ रही है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।#SIROHI. Fish died in large numbers IN AKHELAO DAM
इसलिए मछलियों पर मंडराया खतरा
विशेषज्ञ बताते हैं कि पानी में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर जलीय जंतुओं के लिए समस्या बढ़ जाती है। कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल बढऩे से जंतुओं को ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति नहीं मिल पाती। लिहाजा पानी में तैरते हुए ऑक्सीजन लेने वाले जीवों की जान पर खतरा मंडराने लगता है। अखेलाव बांध में भी संभवतया यही हो रहा है।
अज्ञात बीमारी फैली होने का भी अंदेशा
पिछले कुछ दिनों से मरणासन्न स्थिति में पहुंची मछलियां बांध किनारे एकत्र हो रही है। किनारे पर जिंदा व मृत मछलियों के ढेर लगे हुए हैं। पानी में तैर रहे मछलियों के शव आसानी से देखे जा सकते हैं। किनारे पर एकत्र हो रही कई मछलियों में जान तो है पर गहरे तक तैरने या दाना खाने जैसी हलचल नजर नहीं आती। इन पर फंगस सी जमी जरूर नजर आ रही है। लिहाजा मछलियों में कोई अज्ञात बीमारी फैली होने के अंदेशे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
गड़बड़ा रहा रेस्पीरेटरी सिस्टम …
मौसम की मार के कारण बांध में मछलियां मर रही है। गलत दाना डालने से भी इनका रेस्पीरेटरी सिस्टम गड़बड़ा रहा है। इस सम्बंध में हमने रिपोर्ट तैयार कर ली है।
- प्रेमसिंह, मत्स्य विभाग, जोधपुर
कार्रवाई कर रहे हैं …
बांध में मछलियों के मरने का सिलसिला बना हुआ है। इस सम्बंध में हम कार्रवाई कर रहे हैं। मत्स्य विभाग को भी सूचना भेजी गई है। वहीं, बांध में कचरा नहीं डाले जाने को लेकर भी लोगों को पाबंद किया जा रहा है।
- धर्मेश सिंघवी, एक्सईएन, जलसंसाधन विभाग, सिरोही
https://rajasthandeep.com/?p=5263 … दफ्तरों में फाइल्स से उलझने वाले कार्मिकों का खेलकूद- फिटनेस के लिए खेल से जुडऩे का आह्वान … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5260 … वोटों की गणित में भारी रहा नोटा का सोटा- प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अधिकतर प्रत्याशी नोटा से भी नीचे… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5218 … कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में मचा हंगामा, वाहन के बैनर भी फाड़े- लगे मोदी-मोदी के नारे तो प्रत्याशी ने गुंडा तक कह दिया- कुछ माह में तीन सभाएं, जिसमें भी दो में हंगामा … VIDEOजानिए विस्तृत समाचार…