- त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री
सिरोही. आबूरोड के ब्रह्माकुमारी संस्थान में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को लेकर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आतिथ्य रहा। उन्होंने शिवाभिषेक कर मुख्य कार्यक्रम का आगाज किया।
उन्होंने समारोह में कहा कि हमें मूल्य आधारित समाज बनाने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता जगाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि देश के कानूनों में तेजी से सुधार हो रहा है। अंग्रेजों के बनाए कानूनों में सुधार किया गया है। अंग्रेज भारतीयों को दंड देना चाहते थे इसलिए दंड संहिता लेकर आए, लेकिन हमें अपने देश के लोगों को न्याय देना चाहते हैं इसलिए हम न्याय संहिता लेकर आए हैं। सीआरपीसी की जगह भारतीय सुरक्षा अधिनियम लागू हो गया है। कार्यक्रम में भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक महर्षि भृगु पीठ के गोस्वामी सुशील महाराज समेत अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।



