सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

हम विश्व गुरु बनेंगेऔर शांति व अध्यात्म का संदेश देंगे

  • आबू पहुंचे उप राष्ट्रपति ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
  • ब्रह्माकुमारी संस्थान व देलवाड़ा जैन मंदिर का अवलोकन किया
    सिरोही. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आबूरोड व माउंट आबू का दौरा किया। उन्होंने यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही विश्वप्रसिद्ध देलवाड़ा जैन मंदिर (Delwara Jain Temple) का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक दिन अवश्य ही विश्व गुरु बनेगा। हम विश्व में शांति व अध्यात्म का संदेश देंगे। उन्होंने जैन मंदिर की कलाकृतियों व प्रतिमाओं का अवलोकन कर हस्तशिल्प सौंदर्य की सराहना की।#Vice President of india Jagdeep Dhankhar

https://rajasthandeep.com/?p=4046 … कोरोना काल के बाद पहली बार कुछ खास दिवाली- प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रोशनी की तस्वीरें खास आपके लिए… देखिए बाजार की मनमोहक सजावट…

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया
उपराष्ट्रपति मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे आबूरोड पहुंचे। मानपुर हवाई पट्टी पर मंत्री सुखराम विश्नोई, जिला कलक्टर डॉ.भंवरलाल चौधरी, एसपी ममता गुप्ता, विधायक समाराम गरासिया, विधायक जगसीराम कोली, विधायक संयम लोढ़ा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

https://rajasthandeep.com/?p=4043 … तेज रफ्तार बस की चपेट में आया लग्जरी वाहन, तीन की मौत- टक्कर इतनी भीषण रही कि वाहन घसीटता चला गया- मृतक परस्पर चचेरे भाई, महिला गंभीर रूप से घायल… जानिए विस्तृत समाचार… 

भारत का नागरिक होना गर्व की बात
ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन में उप राष्ट्रपति व उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। कहा कि अध्यात्म के क्षेत्र में संस्थान जो कर रहा है वह आज की आवश्यकता है। दुनिया भारत का करिश्मा मान रही है एवं भारत का नागरिक होना गर्व और शान की बात है।

https://rajasthandeep.com/?p=4040 … बाजार में सब स्टैंडर्ड मिली बर्फी व बेसन चक्की, जुर्माना आरोपित- जांच में अमानक मिली खाद्य सामग्री, सुनवाई के बाद तीन दुकानदारों पर जुर्माना… जानिए विस्तृत समाचार…

धर्म ही यूनिवर्सल है इसकी शिक्षा बहुत जरूरी
उन्होंने कहा कि हमारी शैक्षिक संस्थाओं ने भारत को विश्व गुरु बनाया था। आज जो हो रहा है और जिस स्तर पर हो रहा है, उससे हम वापस विश्व गुरु जरूर बनेंगे। विश्व में हम शांति और अध्यात्म का संदेश देंगे। कहा कि मैंने नेशनल शिक्षा नीति का अध्ययन किया। इस नीति ने भारत के सांस्कृतिक और विरासत को पटल पर रख दिया है। इस शिक्षा का महत्वपूर्ण पार्ट है अध्यात्म और धर्म। धर्म ही यूनिवर्सल है। इसकी शिक्षा बहुत जरूरी है। दुनिया में यह काम बह्माकुमारी संस्थान बखूबी कर रही है।

https://rajasthandeep.com/?p=4029m … हक का पानी गुजरात जा रहा और सिरोही प्यासा, आखिर क्यों- जिला परिषद की बैठक में  बनास बांध का पानी जेके सीमेंट फैक्ट्री को दिए जाने का एमओयू निरस्त करवाने के लिए लिया प्रस्ताव… जानिए विस्तृत समाचार…

उप राष्ट्रपति ने देलवाड़ा जैन मंदिर में दर्शन किए और कलाकृतियों का अवलोकन कर हस्तशिल्प सौंदर्य की प्रशंसा की। फोटो: राजदीप

देलवाड़ा मंदिर में किए दर्शन
उपराष्ट्रपति ने माउंट आबू के देलवाड़ा जैन मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को नमन कर देश में सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी दिलीप भोजक ने उप राष्ट्रपति को मंदिर की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने मंदिर का अवलोकन कर शिल्प सौंदर्य की प्रशंसा की। मंदिर में 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के भी दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय कला की दृष्टि से देलवाड़ा का शिल्प-स्थापत्य का इतिहास महत्वपूर्ण है।

https://rajasthandeep.com/?p=4026 … खरी-खरी: क्या मान ले कि मुद्दे यूं ही उठते रहेंगे और जिम्मेदारों की शह पर ठेकेदार मौज उड़ाते रहेंगे- अब जिले की सबसे बड़ी पंचायत में उठी आबकारी पर अंगुली- एक दिन पहले ही सीएम सलाहकार कह चुके कायदे टूट रहे- जब कार्यशैली ही कठघरे में तो जिम्मेदारों पर एक्शन क्यों नहीं… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button