धर्म-अध्यात्मfestivaljaloresirohiजालोरराजस्थानसिरोही

जय जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गगन

  • श्रीराम नवमी पर निकली शोभायात्रा, धर्ममय रहा माहौल

सिरोही/जालोर. श्रीराम नवमी का उत्सव उल्लास से मनाया गया। कोरोना काल के बाद श्रीराम नवमी का यह पहला महोत्सव होने से श्रद्धालुओं ने उल्लास दिखाया। घरों व देवालयों में महाआरती की गई। वहीं, गांवों व कस्बों में शोभायात्राएं निकाली गई। इस दौरान जय जय श्रीराम के जयकारों से गगन गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में सजी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सिरोही में जिला मुख्यालय पर निकाली शोभायात्रा में ऐतिहासिक भीड़ नजर आई। घुड़सवार, बैंड, ढोल, दुपहिया व चौपहिया वाहन सम्मिलित रहे। वहीं, केसरिया साफे में सजे श्रद्धालुओं ने शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वहीं, शरबत, जलपान आदि से अभिनंदन किया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=3066 परिवहन नाके पर एसीबी का छापा, इंस्पेक्टर समेत दस गिरफ्तार- कार्रवाई के दौरान राशि फेंक भागने लगे कर्मचारी, ट्रक चालकों से दलालों के जरिए अवैध वसूली… जानिए विस्तृत समाचार…

आकर्षक रही आमदकद प्रतिमा
सिरोही में रामझरोखा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें भगवान श्रीराम की आमदकद प्रतिमा व दुपहिया वाहन चालक आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा महामंदिर पहुची, जहां भगवान श्रीराम के दर्शन व वंदना की गई।

https://rajasthandeep.com/?p=3062 प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ा, अब प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी कर ली, हाथ मांगने गया तो प्रेमिका की मां ने मना कर दिया, सुसाइड नोट जेब में लेकर गया … जानिए विस्तृत समाचार…

हाथी, ऊंट व 21 रथों पर निकली झांकियां
जालोर में निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के अलग-अलग रूपों की झांकियां सजी रही। शोभायात्रा में हाथी, ऊंटों और 21 रथों पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता मां, राधे कृष्णा, हनुमान, दुर्गामाता, भारतमाता, विष्णु भगवान, लक्ष्मीनारायण, शिव पार्वती, रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी महाराज, भगतसिंह, सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप, झुलेलाल, रामानुजाचार्य आदि विभिन्न देवी देवताओं व महापुरुषों की झांकियां सजी रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग अपनी बाइक-स्कूटी पर भगवा झंडा लहराते हुए चलते रहे। शोभायात्रा शहर के तिलकद्वार स्थित भारत माता चौक से शुरू होकर हरिदेव जोशी सर्किल से पंचायत समिति, बड़ी पोल के अंदर, घांचियों की पिलानी, सुभाष मार्केट, सदर बाजार, गांधी चौक, सूरजपोल के बाहर हॉस्पिटल चौराहा से बाबा रामदेव मंदिर पहुंच महाआरती के साथ विसर्जित की गई।#RAMNAVAMI_MAHOTSAV_2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button