सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

बेकरी में बेच रहे एक्सपायर वस्तुएं, मावा भी खराब

  • त्योहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़
  • सिरोही शहर में दो जगह कार्रवाई
    सिरोही. त्योहारी सीजन में मुनाफा कमाने के लिए लोग सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। न केवल खराब मावा बेचा जा रहा है बल्कि खाद्य पदार्थों में अवधिपार वस्तुएं मिलाई जा रही है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सिरोही शहर में दो जगह हुई कार्रवाई में ऐसा ही मामला सामने आया है। अधिकारियों ने जब्त खराब मावा और अवधिपार चीजों को नष्ट करवाया। इन प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिए गए।#sirohi-Selles expired items in the bakery, mawa is also bad

https://rajasthandeep.com/?p=4008 … ढाबे पर खाने के साथ परोसी जा रही लड़कियां- हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों का कारोबार- अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़… जानिए विस्तृत समाचार…

नष्ट किया 18 किलो मावा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीपसिंह यादव ने बताया कि शहर में शाहजी की बाड़ी एरिया में बीकानेर मावा भंडार पर कार्रवाई की गई। यहां मावे के दो सैम्पल लिए गए। साथ ही खराब पड़ा मिला अठारह किलो मावा नष्ट किया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=4005 आड़े नहीं आ रही दिव्यांगता, दुनिया जहां में फैला रहे जागरूकता – सांसद को भी कहना पड़ा इनके जज्बे को सलाम है… जानिए विस्तृत समाचार…

असत्यापित मिले बाट-माप
बीकानेर मावा भंडार में बाट-माप भी सही नहीं मिले। असत्यापित पाए जाने से विधिक बाट-माप अधिकारी विष्णुदत्त जोशी ने कार्रवाई की तथा दो हजार रुपए जुर्माना वसूला। अभियान के तहत कार्रवाई में तहसीलदार सुनीता चारण, प्रवर्तन अधिकारी कमलकुमार पंवार भी साथ रहे।

https://rajasthandeep.com/?p=3992 … प्रदेश के 15 जिलों में बनेंगे 30 नए पर्यटन स्थल- सिरोही, जालोर व जोधपुर भी शामिल, सिरोही में अखेलाव-मानसरोवर बांध पर होंगे विकास कार्य… जानिए विस्तृत समाचार…

बेकरी से लिए दो सैम्पल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सिरोही के रीको एरिया में संचालित हीरा बेकरी से मिष्ठान के दो सैम्पल लिए गए। कुछ चीजें अवधिपार मिली, जिसे जब्त कर नष्ट करवाया गया। इसमें सोया सॉस, दलिया, पापड़, कॉर्न फ्लैक्स के पैकेट आदि शामिल है।

https://rajasthandeep.com/?p=3980 … लगातार चोरी की वारदातें और पुलिस खाली हाथ- कई घरों के तालें टूटे, वारदातों से भय का माहौल, लाखों के जेवरात और मंदिर से चुरा ले गए नकदी… जानिए विस्तृत समाचार…

शिवगंज. तहसील क्षेत्र में भी दुकानों पर कार्रवाई की।

https://rajasthandeep.com/?p=3945m जोखिम भरी डगर, अशांत हो गया शांतिनगर- रूट डाइवर्जन की अधूरी तैयारियों से बढ़ा जान-माल का खतरा,  आबादी को हो सकता है भारी नुकसान… जानिए विस्तृत समाचार… 

शिवगंज शहर में वसूला जुर्माना और सिलेंडर जब्त
शिवगंज.
तहसील क्षेत्र में भी दुकानों पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीपसिंह यादव ने बताया कि पोसालिया के भारत होटल से मिठाई का सैम्पल लिया गया। बाट-माप असत्यापित होने से दो हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। शिवगंज के नया बस स्टैंड पर आम्बेश्वर स्वीट्स से भी दो सैम्पल लिए तथा घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होने से जब्त किए गए। आशापुरा स्वीट से कलाकंद का सैम्पल लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button