सिरोहीrajasthansirohiमाउंट आबूराजस्थान

आदिवासियों के काम नहीं आ रही सरकारी योजनाएं

  • ताले में बंद पशु अस्पताल, उपचार के लिए भटकने की मजबूरी
  • हकीकत से दूर है बड़े-बड़े दावे, प्रशासन भी बना मूकदर्शक

सिरोही. सरकारी स्तर पर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आदिवासी क्षेत्रों में न तो समय पर अस्पताल खुल रहे हैं और न उपचार मिल रहा है। लिहाजा आदिवासियों को उपचार के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। जिला प्रशासन भी इस ओर से मूकदर्शक ही बना हुआ है। ऐसे में आदिवासियों को राहत नहीं मिल रही। आबूरोड के समीप भाखर क्षेत्र में कमोबेश यही हाल है। यहां उपलागढ़ का पशु चिकित्सालय ताले में बंद है। ऐसे में पशुपालक भटक कर निराश लौट जाने को मजबूर हैं।#sirohi/aburoad/pindwara.Government schemes are not working for tribals

https://rajasthandeep.com/?p=4710 … आदिवासियों के लिए चिंतित दिखे संयम ने आखिर क्यों कहा मैं चिर युवा… जानिए विस्तृत समाचार…

केंद्र खोलने से क्या होगा, जब तालें ही नहीं खुल रहे
आदिवासियों ने बताया कि दूर- दराज की फलियों में रहने वाले लोगों को ठोस सुविधा नहीं मिल रही है। पशुओं के उपचार को लेकर क्षेत्र में कोई समुचित प्रबंध नहीं है। सरकारी स्तर पर उपचार केंद्र खोल देने से क्या होगा, जब इनके तालें ही नहीं ख्ुाल रहे।

https://rajasthandeep.com/?p=4705… जनता को जानलेवा हादसों से बचाने वाले समारोह में आखिर विधायक संयम लोढ़ा ने यह क्यों कहा कि …मैं वीरगति को प्राप्त हो जाता … जानिए विस्तृत समाचार…

ताला देख निराश लौट रहे पशुपालक
पशुपालक बताते हैं कि उपलागढ़ का पशु चिकित्सालय कुछ इसी तरह के हाल बयां कर रहा है। इस केंद्र पर हर समय ताला लटका रहता है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले पशुपालकों को उपचार नहीं मिल पाता। केंद्र के बाहर ताला लटका देख निराश लौट जाते हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=4685 … रेलवे अंडरब्रिज से गुजर रही महिला पर गिरा टीन शेड का पाइप- ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया बेपरवाही का आरोप… जानिए विस्तृत समाचार…

समय और धन दोनों ही बर्बाद हो रहे
आदिवासी पशुपालकों ने बताया कि उपलागढ़ में पशु चिकित्सालय पर हर समय ताला लगा रहने से मुश्किल बढ़ रही है। पशुपालकों को आबूरोड या देलदर तक जाना पड़ रहा है। कई बार पशुओं को भी उस केंद्र तक साथ ले जाने की मजबूरी बन जाती है उस समय स्थिति बड़ी विकट हो जाती है। इन हालातों में आदिवासियों का समय और धन दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=4675 … वन्य जीवों का जीवन लील रही वाहनों की तेज रफ्तार- पैंथर की मौत के बाद अब काला हिरण आया चपेट में … जानिए विस्तृत समाचार…

निचलागढ़ से उपलागढ़ और वहां से देलदर का सफर
निचलागढ़ निवासी एक पशुपालक सोमवार को उपलागढ़ अस्पताल गया था। उसे अपनी बकरियों व गाय के लिए दवाइयां लानी थी, लेकिन केंद्र पर ताला लटकता मिला। बताया कि हमेशा की तरह ताला लटका होने से वह देलदर के राजकीय पशु चिकित्सालय गया। वहां भी इस बारे में बताया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई। यहां मौजूद कार्मिक ने बताया कि हम क्या कर सकते हैं।
https://rajasthandeep.com/?p=4621  … सीधे गुजरात दस्तक देते, ऐन सीमा पर विराम क्यों लेते? -तस्करी का वासड़ा कनेक्शन, ठेके के पास से बड़ी खेप बरामद… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button