politicsrajasthanबाड़मेरराजनीतिराजस्थान

वन टू वन में मुख्यमंत्री का माइक बंद, कलक्टर के सामने फेंका

  • महिलाओं से संवाद के दौरान नाराज हुए मुख्यमंत्री

बाड़मेर. महिलाओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अधिकारियों पर नाराज हुए। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कलक्टर व एसपी दोनों एक जैसे हैं। संवाद करते समय मुख्यमंत्री का माइक अचानक ही बंद हो गया, जिस पर नाराज होकर माइक कलक्टर के सामने फेंक दिया।

https://rajasthandeep.com/?p=4889 … बालासोर में रेल हादसा: तीन ट्रेन टकराईं, 261 की मौत- हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल, बेपटरी होकर मालगाड़ी से भिड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस, पीछे टकराई दुरंतो … जानिए विस्तृत समाचार…

हुआ यूं कि सर्किट हाउस में महिलाओं से वन टू वन संवाद किया जा रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री जिस माइक पर बोल रहे थे वह बंद हो गया। पहले तो हथेली से माइक को टटोला, फिर महिलाओं के पास से दूसरा माइक ले लिया। बंद हो चुके माइक को जिला कलक्टर की ओर फेंक दिया, जिसे कलक्टर ने उठा कर ले लिया। संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतु विधायक हरीश चौधरी, विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल मौजूद थे।#During the dialogue in Barmer, the Chief Minister threw the mike towards the Collector.

https://rajasthandeep.com/?p=4886 … ट्रोलर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत- कांदला मार्ग पर सिंदरथ खेतलाजी मंदिर के पास हादसा… जानिए विस्तृत समाचार… 

उखड़े नजर आए सीएम, बोले: कौन हो तुम
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का मूड उखड़ा सा रहा। वे यहां दो बार नाराज हुए। एक बार माइक बंद हो जाने से तो दूसरी बार महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों को देखकर। महिलाओं के पीछे लोगों का जमावड़ा दिखने पर सीएम ने पूछा कौन हो तुम, हटो यहां से। आपके एसपी-कलक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=4881 … पुलिस-प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले एसपी- विवादित पदोन्नति मामले में एपीओ आईएएस को मिली पोस्टिंग … जानिए किस जिले में बदले एसपी- विस्तृत समाचार…

संवाद में दो बार नाराज हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात बाड़मेर दौरे पर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान माइक बंद होने पर सीएम गुस्साए तथा माइक को कलेक्टर के सामने फेंक दिया। महिलाओं के पीछे लोगों को खड़े देख कर सीएम फिर नाराज हुए। इसके बाद कलक्टर व एसपी को आवाज लगाई।
https://rajasthandeep.com/?p=4878  … शराब तस्करी में जब्त वाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी के नम्बर- गुजरात पुलिस की कार्रवाई में तीन जने गिरफ्तार… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button