politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी से मजबूत बनेगा लोकतंत्र

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रेंडली निर्माण की आवश्यकता जताई

सिरोही. राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिवगंज शहर में नगर पालिका के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने पर बल दिया। साथ ही कहा कि आज समूचा विश्व जलवायु परिवर्तन के खतरों से जूझ रहा है। ऐसे में आवश्यकता जताई कि जो भी निर्माण हो वह ईको फ्रेंडली हो तथा कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो।

उन्होंने कह कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र का सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने का कार्य लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से होता है। विधायिका के साथ स्वायत्त शासन संस्थानएं व पंचायतीराज संस्थाएं लोकतंत्र के ऐसे स्तंभ है जिसमें जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी सुनिश्चित होती है एवं इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। नगर पालिकाएं हमारों छोटे शहरों व कस्बों में निवास करने वाले लोगों की जनआकांक्षाओं व आशाओं की पूर्ति का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वाभाविक है कि इन संस्थाओं का संचालन भी ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां आधुनिक तकनीक के साथ सुविधाएं उपलब्ध हो।#Sirohi. Governor Kalraj Mishra inaugurated the new building of municipality in Shivganj city

https://rajasthandeep.com/?p=4918 … लाखों की आधुनिकता का काटा फीता और चूहे कुतर गए शीतलता- जिला परिषद में लोकार्पण से पहले ही बंद हो गए एसी…  जानिए विस्तृत समाचार…

राजस्थान में प्राकृतिक रंगों का समावेश
राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान रंगों की धरा है। यहां प्रकृति ने सभी रंगों का समावेश किया है। यहां एक तरफ धोरे और गहरा रेगिस्तान है तो दूसरी तरफ झीलें व नदियां भी है। स्थापत्य सौन्दर्य और ऐतिहासिक रूप से भी यह बेहद सम्पन्न है।

https://rajasthandeep.com/?p=4915 … तो क्या पुलिस ने शराब तस्करों से कर रखी है साठगांठ!- शायद लगातार हो रही किरकिरी से बचने के लिए कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी पीठ थपाथपा ली-पुराना है पुलिस व तस्करों का गठजोड़… जानिए विस्तृत समाचार… 

बारिश का पानी सहेजने की अपील
समारोह में राज्यपाल ने वर्षा जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि हमारे पुरखों ने जल संरक्षण के लिए जो भी कार्य किए है उसे हमेें नहीं भूलना चाहिए। कहा कि जलवायु परिवर्तन के साथ हमारे यहां भूजल स्तर भी निरंतर कम होता जा रहा है। यह होता रहा तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट खड़ा हो जाएगा। जनप्रतिनिधियों से वर्षा जल संरक्षण के लिए अभियान चलाने और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

https://rajasthandeep.com/?p=4904… आबकारी मंत्री के दौरे का भी डर नहीं, बेखौफ पार हो रही शराब की गाड़ियां- गुजरात पुलिस ने खोली सिरोही-जालोर के आबकारी तंत्र की पोल … जानिए विस्तृत समाचार…

विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करें
समारोह में सांसद देवजी पटेल ने कहा कि आज हमारा देश उन्नति और प्रगति के पथ पर हर कदम आगे बढ़ रहा है। कहा कि यह भामाशाहों की धरती है, जिन्होंने इस देवतुल्य भूमि को अपने कर्म और धन से लाभांवित किया है। विधायक संयम लोढ़ा ने इस मौके पर सिरोही में एयरपोर्ट, केन्द्रीय विद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सिरोही में रेल सुविधा आदि विषय उठाते हुए राज्यपाल से सहयोग का आग्रह किया। इस पर राज्यपाल ने विधायक एवं सांसद से कहा कि आप दोनों मिलकर कार्य करें, तो यह कार्य अवश्य पूर्ण होंगे।

https://rajasthandeep.com/?p=4896… जयपुर से धर दबोचा कुख्यात इनामी बदमाश- नवनियुक्त एसपी पहली ही बड़ी कार्रवाई ने जगाई उम्मीद कि अब पुलिस का इकबाल बुलंद होगा… जानिए विस्तृत समाचार… 

जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे
राज्यपाल के आगमन पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने लोकार्पण के बाद भवन का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक सुुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना, पालिका उपाध्यक्ष चंपादेवी कुमावत, नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, डॉ रवि शर्मा समेत कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
https://rajasthandeep.com/?p=4839  … कबाडख़ाना था, अब खोल दिया सरकारी नर्सिंग कॉलेज- जर्जर छत के नीचे बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट, अनदेखा कर रहे जिम्मेदार… जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=4910  … चिकित्सा मंत्री ने किया शहीद को नमन, दी स्वास्थ्य की सौगात- शिवगंज में शहीद बाबूलाल मीणा की मूर्ति का अनावरण, सतापुरा में अस्पताल भवन का लोकार्पण… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button