crime newsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

जम्मू क्राइम ब्रांच उसे दस साल से ढूंढ रही थी वह सिरोही में मिला

  • देहरादून का रहने वाला है आरोपी, दवाइयों के कच्चे माल में जालसाजी का आरोप

सिरोही. दवाइयों के कच्चे माल में जालसाजी के आरोपी को सरूपगंज थाना पुलिस ने दस्तियाब कर लिया। आरोपी को जम्मू क्राइम ब्रांच पिछले दस सालों से ढूंढ रही थी। अलग-अलग जगहों पर छिपता घूम रहा आरोपी अब सिरोही जिले के सरूपगंज से हाथ लगा। देहरादून निवासी आरोपी पर दवाइयों के कच्चे माल में हेराफेरी करने का आरोप है। सरूपगंज में वह पिछले डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहा था।#Jammu crime branch was looking for him for ten years he was found in Sirohi

https://rajasthandeep.com/?p=5018… स्वास्थ्य योजनाओं की आड़ में चिकित्सा संस्थानों से करोड़ों की ठगी- राजस्थान के 16 जिलों में ही 43 डॉक्टर्स को बनाया निशाना, उत्तरप्रदेश व हरियाणा में भी कई केस … जानिए विस्तृत समाचार…

लाखों रुपए की जालसाजी का आरोप
जानकारी के अनुसार सरूपगंज के हनुमान गली में रहने वाले मुकेशकुमार पुत्र छित्तरमल अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकेश अग्रवाल से पूछताछ में मामलने का खुलासा हुआ। इसके बाद जम्मू क्राइम ब्रांच को इसकी इत्तला दी गई। पता चला कि मुकेश अग्रवाल को जम्मू क्राइम ब्रांच पिछले दस सालों से ढूंढ रही है। आरोपी मुकेशकुमार मूलत: शांति विहार (देहरादून) का रहने वाला है। दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति में इस पर लाखों रुपए की जालसाजी का आरोप है।#Accused of forgery in the raw material of medicines

https://rajasthandeep.com/?p=5026 … जोधपुर से सिरोही के रास्ते निकल रही मेफेड्रोन व अफीम- लग्जरी वाहनों से तस्करी हो रहा नशा, गुजरात व माउंट आबू तक पहुंच रही खेप … जानिए विस्तृत समाचार… 

सरूपगंज में डेढ़ साल से रह रहा था
बताया जा रहा है कि जम्मू पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकशन बदल रहा था। सरूपगंज में ही वह करीब डेढ़ साल से रहना बताया है। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दस्तियाब कर लिया। पूछताछ के बाद जम्मू पुलिस से भी सम्पर्क किया गया। इसके बाद उसे जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=4915 … तो क्या पुलिस ने शराब तस्करों से कर रखी है साठगांठ!- शायद लगातार हो रही किरकिरी से बचने के लिए कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी पीठ थपाथपा ली-पुराना है पुलिस व तस्करों का गठजोड़… जानिए विस्तृत समाचार… 

बचने के लिए मोबाइल नम्बर बदले
अधिकारी बताते हैं कि जम्मू क्राइम ब्रांच लगातार मुकेश अग्रवाल की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी, लेकिन आरोपी बचने के लिए नए तरीके अपना रहा था। उसने मोबाइल नम्बर तक बदल दिए थे। ऐसे में उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। क्लू मिलने के बाद जम्मू पुलिस की सूचना पर सरूपगंज थाना पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया। इसके बाद वह पकड़ में आया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=5023  … किसानों से किया कर्ज माफी का वादा और कुर्क कर दी जमीनें – कांग्रेस की नीतियों को अब नहीं सहेगा राजस्थान… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=4998  … पीडि़ता के आरोप पर महिला आयोग अध्यक्ष द्रवित, अधिकारी को किया जयपुर तलब-  सीएमएचओ को भी लगाई लताड़ … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5030 … पेड़ की छंगाई करते गेट के भालेनुमा सरियों पर गिरा विधायक पुत्र- पैरों में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button