पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, मारपीट में एक की मौत

- अन्य तीन जने गंभीर रूप से घायल, सिरोही से किया रैफर
सिरोही. पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के सानवाड़ा गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। आपसी विवाद में हुई मारपीट के कारण में एक जने की मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो जनों को सिरोही में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सानवाड़ा गांव में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक गुट के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सिरोही ट्रोमा सेंटर लाया गया। इस दौरान एक जने का दम टूट गया। अन्य घायलों में से दो जनों को पालनपुर रैफर किया गया है। वहीं, एक घायल को यहीं उपचाराधीन रखे जाने के समाचार है।#sirohi – pindwara. dispute over money transaction in sanwada – one dead in fight
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। ट्रोमा सेंटर में लोगों की भारी भीड़ रही। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर तैनात किया।
तकाजा करने गए थे और विवाद हो गया
बताया जा रहा है कि सानवाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने लगभग तीन साल पहले कुछ राशि उधार ली थी। सोमवार को इसका तकाजा करने आए व्यक्ति के साथ इनकी बोलचाल हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि परस्पर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे व तलवार चलाए जाने के भी समाचार है।
https://shorturl.at/cfR04 … तबीयत नासाज थी या कुछ और पर असहज से नजर आए वैभव- कमरा नम्बर आठ में गए तीन बार, खड़े-खड़े ही गुजारा ज्यादातर समय … जानिए विस्तृत समाचार…
https://shorturl.at/gwHSU … भाजपा में आम कार्यकर्ता पर विश्वास जता रहे और कांग्रेस में खास लोग ही टिकट पा रहे- जालोर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के धरातलीय कार्यकर्ता के सामने कांग्रेस का परिवारवाद … जानिए विस्तृत समाचार…
नोट: समाचार अभी अपडेट हो रहा है…