राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

… तो क्या भाजपा में पदों से नाखुश नजर आ रहे पदाधिकारी

  • पहचान के लिए पुराने पदों का मोह त्याग नहीं पा रहे
  • किसी ने इस्तीफा दिया तो कोई पुराने पद से ही चल रहा

सिरोही. केंद्र व राज्य में सत्तासीन भाजपा के पदाधिकारी यूं तो फूले नहीं समाते कि वे डबल इंजन की सरकार का हिस्सा है। लेकिन, जिले में कई पदाधिकारी अपने पदों से नाखुश नजर आ रहे हैं। जिला कार्यकारिणी घोषित हुए कुछ माह बीत चुके हैं, लेकिन नाखुश पदाधिकारी आज भी अपने पुराने पदों का मोह त्याग नहीं पा रहे। संभवतया इसलिए कि वे नई कार्यकारिणी में मिले पदों से खुश नहीं है। इनमें से एक तो इस्तीफा तक दे चुके हैं। वहीं, दो-तीन ऐसे भी हैं, जो आज भी अपना परिचय पुराने पदों से ही देना श्रेयस्कर समझ रहे हैं।

पुराने पदों से ही दे रहे अपना परिचय
जिला कार्यकारिणी में पदों का बंटवारा करते समय पांच पूर्व पदाधिकारियों को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। नया पद मिलने के बाद भी ये अपना परिचय पुरानो पदों के आधार पर ही दे रहे हैं। यहां तक कि हाल ही में राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाने के उपलक्ष्य में जो बैनर व होर्डिंग्स लगाए गए उनमें भी इन पदाधिकारियों ने पूर्ववर्ती पदों का ही उपयोग किया।

इसलिए नहीं त्याग पा रहे पुराने का मोह
पुराने पदों का मोह नहीं त्याग सकने वाले पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष शामिल है। माना जा रहा है कि जिला कार्यकारिणी में प्रवक्ता बनाए जाने से पहले वे मंडल अध्यक्ष व मोर्चा में अध्यक्ष रहे हैं। लिहाजा मान सकते है कि अध्यक्ष के बजाय प्रवक्ता पद इतना भी बड़ा नहीं है कि अध्यक्ष छोडक़र प्रवक्ता नाम से परिचय दिया जा सके।

अध्यक्ष रहे पदाधिकारी बना दिए प्रवक्ता
भाजपा में महज चार माह पहले जिला कार्यकारिणी घोषित हुई है, लेकिन अंदरखाने असंतुष्टि भी नजर आ रही है। पूर्व के कुछ पदाधिकारियों को नवीन पदों पर सैट करने के बजाय आउट कर देने से नाराजगी चल रही है। पांच जनों को प्रवक्ता बना दिया गया, जिनमें से अधिकतर मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष रह चुके हैं।

धीरे-धीरे बाहर आ रही विरोध की सुगबुगाहट
भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर पदाधिकारियों की असंतुष्टि धीरे-धीरे बाहर आ रही है। धनतेरस के दिन ही स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का जन्मदिन मनाया गया। इसके लिए शहरभर में बैनर लगाए गए। इनमें वर्तमान के प्रवक्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं जाहिर करते हुए बैनर लगाए, लेकिन इनमें पुराना पद अध्यक्ष ही लिखवाया गया। वहीं, आईटी विभाग प्रभारी ने तो संगठन को समय नहीं दे सकने का कारण बताते हुए इस्तीफा ही भेज दिया। अनादरा चौराहे पर एससी-एसटी मोर्चा की ओर से हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी कुछ ऐसी बातें सामने आई, जिसमें इस वर्ग के लोग कार्यकारिणी में और जिला कार्यक्रमों में उन्हें अनदेखा किए जाने का आरोप लगा रहे थे।

प्रवक्ता अपना काम बखूबी कर रहे हैं…
सभी प्रवक्ता अपना काम बखूबी तरीके से कर रहे हैं। रही बात बैनरों पर पूर्ववर्ती पद लिखे जाने की तो यह विषय उनके ध्यान में नहीं है। आईटी विभाग प्रभारी का इस्तीफा मिला है और उनसे बात हुई थी कि वे पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं।

  • रक्षा भंडारी, जिलाध्यक्ष, सिरोही भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button