सिरोहीrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

सम्मेलन में शंखनाद के साथ जागृत किया सनातन स्वाभिमान

  • कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, की भारतमाता की सामूहिक आरती

सिरोही. शहर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने इसमें उल्लास से भाग लिया। बालिकाओं ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, झांकियां भी सजी रही।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत विद्यार्थी प्रमुख हरिकिशन कांकड़ ने कहा कि शक्ति और शौर्य की साधना जब भी कमजोर हुई है उस कालखंड में समाज दुर्बल व असहाय बना है। हम जब भी अपनी जड़ों से कटे है हमारा नुकसान हुआ है। समाज में व्याप्त कुरीतियों व बुराइयों को मिटाने का आग्रह करते हुए ज्ञान और संस्कार निर्माण के सतत प्रयास पर बल दिया। कहा कि घर में साथ बैठकर भोजन को प्रसाद समझकर ग्रहण करें तथा मोबाइल से ज्यादातर दूरी बनाने का प्रयास किया जाएं।

महान मूल्य जन-जन तक पहुंचाने की अपील
इस दौरान जिला प्रचारक योगेशकुमार ने भारतीय सनातन संस्कृति का गौरव गान करते हुए इस राष्ट्र के महान मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मानव धर्म सेवा आश्रम की साध्वी सुमुक्ता प्रिया ने धर्म एवं मानव धर्म पर विचार व्यक्त किए। पांडाल में भारतमाता की सामूहिक आरती की गई।

आकर्षक रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। गणेश वंदना के बाद सुश्री प्रांजल ने दुर्गा स्तुति पर एकल नृत्य, गौरी रावल ने रघुवर तेरी राह निहारे, कोमल शर्मा व ग्रुप ने धर्मांतरण विषयक नाट्य मंचन, प्राची गुप ने महिला सशक्तीकरण प्रदर्शन, शिल्वी व जन्मा ने माटी मेवाड़ की युगल नृत्य, रिद्धि सोनम ने नृत्य, शशि पुरोहित ने गीत राम मिले तो कहिजे रे, गायत्री परिवर्जक राधेश्याम ने गीत मेरा भारत देश महान, कोमल शर्मा ने लव जिहाद पर प्रस्तुति, किंजल माली ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य, समीक्षासिंह ने कविता, अक्षरा एंड पार्टी ने योद्धा बन गई मैं नृत्य नाटिका, प्रियांशी कृति, सुश्री दूर्वा, प्रियदर्शनी ने कविता प्रस्तुति दी।

सामूहिक सहभोज में बरसी समरसता
सम्मेलन में सभी ने एक पंगत में महाप्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन समिति अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापत, सचिव मदनसिंह, कोषाध्यक्ष रताराम सुथार, संजय वर्मा, लोकेश खंडेलवाल, अनिल प्रजापत, छगन सुथार, संतोष शर्मा, उदयसिंह डिंगार, जगदीश प्रजापत, सीताराम, मोडाराम, प्रियंका खत्री, चित्रलेखा, जगदीशकुमार, नवलसिंह, पूजा भायल, डिंपल, टीना, निशा, गुणवंती, प्रेमलता खंडेलवाल, रमिला, प्रियंका, शीतल आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button