राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

बालिकाओं को चाहिए बिजली-पानी और इन्होंने लगाया कैमरा सिस्टम

  • सुरक्षा व निगरानी जरूरी पर मूलभूत सुविधाओं की अहम जरूरत
  • देवनारायण बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

सिरोही. देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेयजल व बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को लगातार कहा जा रहा है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, मूलभूत सुविधाओं की बहाली को प्राथमिकता देने के बजाय कैमरा सिस्टम पर फोकस किया जा रहा है।

यहां तीन लाख की लागत से स्थापित सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में बिजली-पानी की समस्या भी सामने आई। प्राचार्य ने राज्यमंत्री व सांसद के समक्ष यह समस्या रखी तथा स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। प्राचार्य लक्ष्मणसिंह पुरोहित ने विद्यालय में विद्युतापूर्ति एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग रखी।

राज्यमंत्री व सांसद का रहा आतिथ्य
समारोह में पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी का आतिथ्य रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजीतसिंह देवड़ा, जितेंद्रसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जूंजाराम देवासी, पूर्व मंत्री भुपेंद्र देवासी समेत कई लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन किशनलाल देवासी ने किया।

इस सत्र से शुरू किया विज्ञान संकाय
इस दौरान राज्यमंत्री ने विद्यालय में विज्ञान संकाय का भी आगाज किया। सत्र 202-27 के लिए यहां विज्ञान संकाय की कक्षा 11वीं में 75 छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने विद्यालय में एनसीसी इकाई स्थापित किए जाने की भी घोषणा की। वहीं, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने छात्राओं को सुरक्षा, अनुशासन एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर परिश्रम करने तथा शिक्षा के महत्व को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button