राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

‘जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है’

  • नगरीय विकास संकल्प पत्र में दर्शाया विकास और सुशासन का विजन

सिरोही. भाजपा ने शनिवार को यहां नगरीय विकास संकल्प पत्र को लेकर जानकारी साझा की। इसके तहत प्रदेश में विकास और सुशासन का विजन बताया गया। संकल्प पत्र में सडक़, सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल समेत शहरी सुविधाओं को प्रमुखता दी गई है।

इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावी घोषणाओं का दस्तावेज नहीं बल्कि शहरों के सुनियोजित, समग्र और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। जनता के भरोसे पर खरा उतरना भाजपा की जिम्मेदारी है। भाजपा की विकास नीति में वार्ड ही विकास का आधार रहेगा तथा प्रत्येक वार्ड में सडक़, पानी, बिजली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा सह प्रभारी हेमराज मीणा, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, बाबूलाल मीणा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button