politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

दिवाली के बहाने वोटों की खातिर जनता के दर पहुंचे नेताजी

  • इस दिवाली खुशियां आई तो पांच साल बरकरार रहेगी चमक
  • कोई व्यापारियों के बीच तो कोई मंदिरों में लगा रहा धोक
  •  खरी-खरी

सिरोही. चुनावी सरगर्मी के बीच नेताजी भी दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं। वोटों की खातिर जमकर मेहनत की जा रही है। इसलिए कि इस दिवाली यदि खुशियां मिल गई तो आने वाली पांच दिवाली तक चमक बरकरार रहेगी। चुनाव से ऐन पहले दिवाली होने से नेताजी कोई मौका नहीं छोडऩा चाह रहे। इस बीच कोई व्यापारियों से मिल रहा है तो कोई मंदिरों में धोक लगा रहा है। दिवाली के बहाने ही सही नेताजी जनता के दर पहुंच रहे हैं। मंदिरों, बाजार और गली-मोहल्लों में जनता से रूबरू हो रहे नेताजी का लोग अभिवादन भी जमकर कर रहे हैं। नारेबाजी के बीच जीत का भरोसा दिलाया जा रहा है, लेकिन किसको कितना साथ मिलेगा यह समय की गर्त में है। #diwali_election 2023

https://rajasthandeep.com/?p=5147 … कांग्रेस के लिए सिरोही विधानसभा क्षेत्र दूर की कौड़ी: इन दोनों के मुकाबले में कांग्रेस ने हर बार हार का मुंह देखा- इस बार देखते है ऊंट किस करवट बैठता है … जानिए विस्तृत समाचार… 

दिवाली तो बहाना है, वोट की दरकार है
वैसे दिवाली तो केवल बहाना है, अन्यथा दिवाली कोई पहली बार तो आई नहीं। हम और आप प्रतिवर्ष दिवाली मनाते हैं, लेकिन इस बार की दिवाली खास है। चुनावी वर्ष होने से नेताजी को वोट की दरकार है। इसलिए जनता से रामा-श्यामा किए जा रहे हैं।#sirohi constituency

https://rajasthandeep.com/?p=5181 … चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा की महिला विंग हमलावर- मासूम से दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दे पर घेराव में नहीं एकजुटता – महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष की प्रेस वार्ता पर भाजपा जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए … जानिए विस्तृत समाचार…

काट रहे मंदिर-मठों के चक्कर
सिरोही विधानसभा क्षेत्र में ही दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। दिवाली का मौका होने से कोई मंदिरों में धोक लगा रहा है तो कोई व्यापारियों से मिल रहा है। संतों का आशीर्वाद लेने के लिए लगातार मंदिर और मठों के चक्कर काटे जा रहे हैं।#rajasthan assembly election 2023

https://rajasthandeep.com/?p=5185 … भाजपा के बागी का सीधा हमला- कहा, जो महामारी में नजर नहीं आए वे जातिवाद के नाम पर टिकट ले आए और जो व्यक्ति लोगों से सीधे मुंह बात नहीं करता हो व जनता को डफोल समझे ऐसा विधायक किस काम का … जानिए विस्तृत समाचार…

ये तो यहीं है आप ही अब नजर आ रहे हैं!
दिवाली भले ही प्रतिवर्ष मनाते हो पर लोकतंत्र का यह उत्सव पांच साल बाद ही आता है। जब दोनों उत्सव एक साथ हो तो नेताजी भला क्यों पीछे रहे। लिहाजा जनता का दिल जीतने के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। वैसे जनता भी इनकी नब्ज पहचानने लगी है। लिहाजा दबी जुबान में निकले ये शब्द भी सुनने को मिल रहे हंै कि दिवाली तो हर साल आती ही है नेताजी आप कहां थे। मंदिर और मठ भी वहीं है, बस आप ही अब नजर आ रहे हो!

https://rajasthandeep.com/?p=5178 … वहां सत्ता की रणनीति बन रही और यहां पदाधिकारी ही फिसल रहे- बगावत पर उतरे समर्थकों को कड़ा संदेश देने में आखिर इतनी देरी क्यों हुई- भाजपा के बागी और उनके दो समर्थक छह साल के लिए निष्कासित … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5159  … हर सवाल का जवाब पर सस्पेंस क्रिएट कर गए संयम- जवाबों में बताया ज्योतिषी नहीं हूं, सभा का इंतजार कीजिए और बताइए आपकी कैसी सेवा हुई  … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5169  … मैं स्वयं जीतने आया हूं, कांग्रेस-भाजपा की ‘ढोकळी’ घाल दूंगा- भाजपा से बगावत कर नामांकन दर्ज करने वाले प्रत्याशी ने छेड़ा स्थानीय का मुद्दा, बाकी राधे-राधे… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button