
- परेशानी में छोड़ चुका था दान-पानी, अब मिली राहत
पाली. सादड़ी के समीप जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया है। मोर की आंख के पास गांठ थी, जिससे उसने दाना-पानी छोड़ रखा था। ऐसे में उसकी जान पर बन आई थी, लेकिन पक्षीप्रेमियों ने उसे राहत दिलाई। मोर की स्थिति में अब सुधार दर्ज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि गांठ में मवाद पड़ गया था। इससे मोर की जान पर आ गई थी। कुछ समय और उपचार नहीं मिलता तो जान पर जोखिम बना हुआ था।
चिकित्सालय में करवाया उपचार
पक्षीप्रेमियों ने बताया कि मोर अपनी इस गांठ से परेशान था। दाना पानी तक नहीं खा रहा था। इस कारण उसकी जान पर बन आई। मोर जिस खेत में बैठा था, वहां के किसान व अन्य पक्षी प्रेमियों ने पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया।
इस तरह पता चला मोर का दर्द
जानकारी के अनुसार जाटो की डोरण निवासी मोतीलाल रेडू के खेत पर बने आवास पर पिछले दो तीन साल से एक मोर दाना चुगने आता है। पिछले कुछ दिनों से उसकी आंख के पास एक गांठ बनने लगी थी, जिससे वह दाना-पानी नहीं खा पा रहा था। ऐसे में पक्षी प्रेमी खेताराम, मोतीराम, छोगाराम व मालाराम ने पीडि़त मोर को पकड़ा तथा सादड़ी पशु चिकित्सालय लेकर आए। यहां प्रभारी डॉ परीक्षित पुरोहित ने उसकी आंख पर बनी 80 से100 ग्राम की गांठ निकाली।#pali / sadri . Lump on peacock’s eye, successful operation done