सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

सिरोही को मिले कर्तव्यों का कुशल निर्वहन करने वाले कलक्टर

  • ले चुके हैं राज्य स्तरीय तीन अवार्ड व कई प्रशंसा पत्र
  • कार्य शैली दर्शाती है जिले का विकास जल्द गति पकड़ेगा

सिरोही. राज्य सेवा में सराहनीय योगदान एवं कर्तव्यों का कुशल निर्वहन करने का अवार्ड पाने वाले अधिकारी सिरोही को मिल चुके हैं। अवकाश के दिन ही ज्वाइनिंग और अवकाश के दिनों में ही कार्य शुरू कर चुके प्रशासनिक अधिकारी की कार्य शैली दर्शाती है कि जिले में विकास कार्य जल्द ही गति पकडऩे वाले हैं। बारां से स्थानांतरित होकर आए आईएएस IAS रोहिताश्वसिंह तोमर ने यहां अवकाश के दिन (goodfriday) को पदभार ग्रहण किया। वहीं, शनिवार को अवकाश के बावजूद कलक्ट्री में विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया। साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली। बारां में जिला कलक्टर के तौर पर पदस्थापित रहते हुए वे विभिन्न कार्यों में राज्य स्तरीय तीन अवार्ड व कई प्रशंसा पत्र ले चुके हैं।

ब्यावर से शुरुआत, बारां में दो वर्ष रहे
मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी आईएएस तोमर का कलक्टर के रूप में यह तीसरा जिला है। नवगठित ब्यावर में उन्हें बतौर जिला कलक्टर पहली पोस्टिंग मिली थी। महज पांच माह बाद ही उन्हें बारां स्थानांतरित कर दिया गया, जहां दो वर्ष तक पदस्थापित रहे। अब उन्हें सिरोही में जिला कलक्टर का पदभार दिया गया है। वर्ष-2016 बैच के आईएएस तोमर प्रारंभ में भीलवाड़ा, दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, अलवर आदि जगह विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं।

इनको मिल चुके हैं ये खास अवार्ड
आईएएस रोहिताश्वसिंह तोमर को उल्लेखनीय कार्यों के लिए तीन राज्य स्तरीय अवार्ड मिल चुके हैं। इसमें विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने, राज्य सेवा में सराहनीय योगदान तथा बारां में जिला कलक्टर के रूप में कर्तव्यों का कुशल निर्वहन करने एवं बारां में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलता शामिल है। वर्ष 2024-25 के लिए जिला कलक्टर के रूप में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यस्तरीय प्रशंसा पत्र भी मिल चुका है।

अफसरों के साथ लिया बाजार का जायजा
खास तो यह रहा कि जिला कलक्टर की ज्वाइनिंग के बाद लगातार तीसरे दिन भी रविवार का अवकाश था, लेकिन वे बदस्तूर कार्यरत रहे। जिला कलक्टर ने शहर के बाजार व अन्रू इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी भी साथ रहे। सफाई और मरम्मत के मामूली कार्यों को टालने वाली स्थिति पर लगाम लगाए जाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए उन्होंने चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में भी अपना नम्बर एड करने के निर्देश दिए। व्यापारियों व लोगों से भी बातचीत की तथा सफाई को लेकर जागरूक रहने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button