सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

रिश्वत ले रहा रेवदर बीसीएमओ रंगे हाथ गिरफ्तार

  • हाल ही में पकड़ा जा चुका है मेडिकल कॉलेज का प्रिंसीपल

सिरोही. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिश्वत का बड़ा खेल चल रहा है। गुरुवार को रेवदर ब्लॉक सीएमओ को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवई चित्तौडग़ढ़ (chittodgadh) से आई एसीबी (ACB) टीम ने की।

जानकारी के अनुसार बीसीएमओ डॉ. लोंग मोहम्मद ने क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक संचालक से मासिक रिश्वत की मांग रखी थी। इस पर क्लीनिक संचालक ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में सत्यापन के बाद चित्तौडग़ढ़ से आई एसीबी टीम ने बीसीएमओ को रंगे हाथ दबोच लिया। समाचार लिखे जाने तक एसीबी टीम की कार्रवाई जारी थी।

कार में बैठाकर ली रिश्वत
जानकारी के अनुसार मंडार निवासी होम्योपैथी डॉक्टर से बीसीएमओ ने क्लिनिक संचालन के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि बीसीएमओ पिछले करीब छह माह से मासिक बंधी की मांग कर रहा था। बीसीएमओ खुद की निजी कर में बैठाकर उसे ले गया तथा रिश्वत की मांग की। टीम के पहुंचने पर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया।

रिश्वत में थमाए असली व फेक करंसी
बताया जा रहा है कि एसीबी टीम ने असली व फेक करंसी मिलाकर 50 हजार रुपए तैयार किए। बीसीएमओ ने परिवादी को भैरूगढ़ रोड स्थित अपने मकान के पास बुलाया तथा कार में बैठकर रिश्वत मांगी। इसके बाद इशारा मिलते ही टीम ने उसे पकड़ लिया।

प्रिंसीपल ने जयपुर में ली थी घूस
उल्लेखनीय है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्रिंसीपल श्रवणकुमार मीणा भी हाल ही में कैंटिन संचालक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा जा चुका है। प्रिंसीपल ने रिश्वत के लिए ठेकेदार को जयपुर बुलाया था। सत्यापन के बाद एसीबी ने वहीं कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button