politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

महिलाओं के लिए राजस्थान असुरक्षित, सरकार से मांगा इस्तीफा

  • महिला उत्पीडऩ एवं ब्लात्कार के मामलों में इजाफा होने से जताया रोष
  • भाजपा महिला मोर्चा ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत की नारेबाजी, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

सिरोही. भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार को महिला विरोधी बताते हुए प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ एवं बलात्कार के मामलों को लेकर रोष जाहिर किया। प्रदेश में लचर हो रही कानून व्यवस्था और इसमें राज्य सरकार की विफलता बताते हुए सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया तथा सरकार को बर्खास्त करने की मांग रखी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=1635 पिस्टल दिखाकर बैंक से 90 हजार लूट ले गए दो नकाबपोश – दिन-दहाड़े कुछ ही मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए आरोपी युवक, सीसी टीवी में कैद हुई पूरी घटना… VIDEO जानिए विस्तृत समाचार…

ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े सरकार के महिला मामलों में इजाफे की पोल खोल रहे हैं। और राजस्थान को सर्वाधिक असुरक्षित माना जा रहा है। इसमें वर्ष 2020 में देश में दुष्कर्म के सबसे अधिक 5310 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए। इसमें भी 1279 केस में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल की स्थिति को दर्शाता है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से ठोस और उचित कदम नहीं उठाने से ऐसा असुरक्षा का माहौल बना है। पंचायत समिति सदस्य रेनू वर्मा, पार्षद बबीता मखीजा, महालक्ष्मी झा, मीना खंडेलवाल, सुरेखा मोदी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हल्ला बोलते हुए नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर चुप्पी और निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारी ममता कश्यप, पूर्व पार्षद प्रीति चौहान, सविता सूर्यवंशी, सज्जन कंवर, वीणा रावल, जसवंत कुंवर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान आदि मौजूद थे।

https://rajasthandeep.com/?p=1628 पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने अवैध रूप से अर्जित आय को क्रेशर माइनिंग व शिक्षण संस्थाओं में किया निवेश- वैध से 334 प्रतिशत ज्यादा आय, अर्जित कर ली 10.42 करोड़ की परिसम्पत्तियां, एसीबी ने प्रकरण दर्ज कर पांच ठिकानों पर शुरू किया तलाशी अभियान … जानिए विस्तृत समाचार…

शिक्षा मंत्री की टिप्पणी ने आहत किया
महिला मोर्चा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा के बयान की निंदा की। कहा कि इससे राज्य की महिलाएं आहत हुई है। इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आरोप लगाया कि महिलाओं के प्रति मंत्रियों की घटिया सोच के कारण राज्य में महिला उत्पीडऩ को शह मिल रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा था जिस स्कूल में महिला शिक्षक अधिक होंगी वहां लड़ाई झगड़े भी ज्यादा होंगे। इस तरह के बयान उनकी अपरिपक्व सोच को दर्शाता है।#BJP Mahila Morcha raised slogans under Halla Bol program, memorandum to the Governor#sirohi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button