सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

‘अपने पति से पूछ लों, हम गालियां देते हैं या काम करते हैं’

  • भाजपा जिलाध्यक्ष के आरोप पर सामने आई पूर्व विधायक की प्रतिक्रिया
  • आरोप के जवाब से खुलासा कि क्यों चुप्पी साधे रहता है संगठन

सिरोही. निकाय चुनाव की तैयारियों के अंतिम दौर में आरोप-प्रत्यारोप का लगाने का सिलसिला जारी है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व विधायक पर लगाए गए आरोप पर पलटवार भी सामने आया है। हालांकि यह सामान्य प्रतिक्रिया है, लेकिन इस पलटवार ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

शिवगंज में भाजपा की जन सभा में जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा था कि हमारे यहां मिलने पर राज्यमंत्री आशीर्वाद देते हैं, जबकि वहां तो गालियां सुनने को मिलती है। उनका इशारा राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सरल एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के कडक़ स्वभाव को लेकर था। इस आरोप पर पूर्व विधायक ने जवाब तो दिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष से ही सवाल पूछ लिया कि इसका जवाब वे अपने पति से ही पूछ लें कि पूर्व सरकार के समय वे उनसे कितनी बार मिलने आए और जिन कार्यों के लिए आए वे हुए या नहीं।

वैसे इस प्रतिक्रिया से यह भी खुलासा हो जाता है कि राजनीति से जुड़े लोग अपने कार्यों के लिए विपक्षी नेताओं के पास आते-जाते रहते हैं। पूर्व विधायक की ओर से राज्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर संगठन की ओर से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आती है। यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उमड़ता है, लेकिन पूर्व विधायक की इस प्रतिक्रिया से इसका भी खुलासा हो गया। यही भी है काम के सिलसिले में जब इनका मिलना होता ही है तो एक-दूसरे पर छींटाकशी या आरोप क्यो लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button