राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

किसानों से साझा किए डेनमार्क की खेती के अनुभव

  • समझाए कम लागत में ज्यादा मुनाफा लेने के तरीके
  • कृषक संवाद कार्यक्रम में सुनी किसानों की समस्याएं

सिरोही. राजस्थान किसान आयोग के तत्वावधान में सोमवार को यहां आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में किसानों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही कृषि उत्पादन में ज्यादा लाभ लेने के तरीकों पर जानकारी दी गई। उन्नत कृषि सम्बंधी उपायों के लिए यहां प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका किसानों ने अवलोकन किया। कृषि सम्बंधी कार्यों की जानकारी के लिए हाल ही में डेनमार्क की विदेश यात्रा से लौटे राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी व पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही किसानों की समस्याएं सुनी व मार्गदर्शन किया।

जनता व सरकार के बीच सेतु
कार्यक्रम में राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि किसान आयोग जनता व सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा है। जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना, उनका निस्तारण करना व किसान कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने समन्वित खेती, तारबंदी, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों को मिलने वाले विभिन्न लाभ आदि पर जानकारी दी।

राज्यमंत्री ने दिया जैविक खेती पर जोर
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि धीरे-धीरे जैविक खेती की तरफ बढऩा आवश्यक है। इससे खेती में ज्यादा लाभ हो सकता है। वहीं, कृषि कार्यों में नवाचार पर भी जोर दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ उठाने का आग्रह किया। कृषि क्षेत्र में सरकारी योजनाओं पर भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, प्रगतिशील किसान अमरसिंह देवल, मोहन पुरोहित, नारायण माली, रघुभाई माली, रीना गुर्जर, जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह मांडाणी ने विचार व्यक्त किए।

किसानों को नवाचारों से जुडऩे का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागी बनाने व नवाचारों से जुडऩे का आग्रह किया गया। संयुक्त निदेशक शंकरलाल मीणा, हेमराज मीणा, ओमप्रकाश बैरवा, नाबार्ड के दिनेशकुमार, केवीके से सुरेशकुमार, पन्नालाल चौधरी,, प्रदीपसिंह राठौड़, पवनकुमार बरडिया, जितेन्द्रसिंह, कमलेश यादव, विक्रमसिंह मीणा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button