ambe temple ambajiगुजरातधर्म-अध्यात्म

मां अम्बे के शिखर में स्वर्ण आहुति, अम्बाजी शक्ति पीठ में चढ़ाया एक किलो सोना

पाटन निवासी अप्रवासी भारतीय परिवार ने मां को लगाई धोक

आबूरोड (सिरोही). गुजरात के शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर में बन रहे स्वर्ण शिखर के लिए अप्रवासी भारतीय परिवार ने एक किलो सोना चढ़ाया। मूलत: पाटन निवासी परिवार ने मांग के दरबार में धोक लगाई तथा दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

अम्बाजी मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी एसजे चावड़ा के अनुसार मंगलवार को गुजरात के बालेसर (पाटन) व हाल अमरीका निवासी महेंद्रभाई पुत्र नटवरभाई पटेल व हर्षदभाई पुत्र नटवरभाई पटेल की ओर से मंदिर में एक किलो सोना दान किया गया। इसे मंदिर के स्वर्ण शिखर के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलवक्त मंदिर में अब तक 61 फीट स्वर्ण शिखर का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें करीब 140 किलो 435 ग्राम सोने का उपयोग हुआ है। उल्लेखनीय है कि अम्बाजी शक्तिपीठ में स्वर्ण का शिखर निर्मित किया जा रहा है। मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु इसमें अपनी ओर से सामथ्र्य के अनुसार सोना, चांदी व नगदी का दान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button