राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सिरोही आएगा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा

  • तैयारियों में जुटे पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
  • प्रधानमंत्री के पचपदरा व मुख्यमंत्री के आबू दौरे की तैयारियां

सिरोही. आगामी दिनों में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सिरोही आएगा। बड़े नेताओं के सिरोही दौरे को देखते हुए पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए हैं। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा आएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आबू के दौरे पर रहेंगे। पीएम व सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री से पहले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी सिरोही आएंगे।

जनता को बताना पड़ेगा अपना काम
उधर, कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि जिले में पिछले दो वर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यह सब जनता के बीच बताना पड़ेगा। जन समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द विधायक जन सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा। 15 अप्रेल को प्रदेशाध्यक्ष इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री की मंशा है कि विधायक जन सुविधा केंद्र में आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे केंद्र खोले जा रहे हैं। बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी आदि ने विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष आएंगे सिरोही
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री बताते हैं कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 15 अप्रेल को सिरोही आएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री का 17 अप्रेल से दो दिवसीय आबू दौरा प्रस्तावित है। 21 अप्रेल को प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा आएंगे। तैयारियों के सिलसिले में
कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button