राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

प्रधानमंत्री की टीम का हिस्सा है पर समय की कद्र नहीं करते

  • अपने तय समय से तीन घंटे देरी से चलते रहे राज्यसभा सदस्य
  • कार्यक्रमों में समय की अदला-बदली पर समय से नहीं पहुंचे

सिरोही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में होने के बावजूद राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ समय के पाबंद नहीं दिखते। प्रधानमंत्री जहां, एक-एक मिनट की कीमत जानते हैं वहीं उनके साथी अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब तीन घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। सिरोही में उनके आने का समय दोपहर ढाई बजे बताया गया था, लेकिन वे पांच बजे पहुंचे। आगमन में आगे-पीछे होने से लोगों की परेशानी बढ़ी सो अलग। यहां विधायक जन सेवा केंद्र का उद्घाटन ढाई बजे तय था। लेकिन, यह कार्यक्रम साढ़े पांच बजे हुआ। ऐसे में लोग कई घंटे तक इंतजार में ही बैठे रहे। वहीं, प्रेस वार्ता साढ़े छह बजे तय थी, लेकिन उसे तत्काल ही तीन बजे कर दिया, लेकिन इसमें भी समय पर पहुंचने के बजाय पांच बजे ही पहुंचे। सिरोही में आते ही पहले पत्रकारों से मिले, फिर जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

चलते-चलते ही वार्ता करनी पड़ी
यहां सर्किट हाउस के हॉल में पत्रकार वार्ता रखी गई। उनके शेडयूल में यह समय साढ़े छह बजे का था, लेकिन स्थानीय स्तर पर तीन बजे बताया गया। तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण पत्रकारों के लिए इंतजार लम्बा हो गया। उकता कर वे हॉल से निकल आए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष का काफिला पहुंचा पर विपरित दिशा से भवन में प्रवेश किया। पत्रकारों ने हॉल के बजाय गेट पर ही बातचीत करने की बात रखी। तब हॉल से बाहर आकर उन्होंने बातचीत की।

महिलाओं ने गाया ‘थे मोरा कीण वद आया…’
राज्यसभा सदस्य ने यहां पंचायत समिति परिसर में विधायक जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने का समय भी पहले था पर वे देरी से पहुंचे। ऐसे में स्वागत के लिए सामैया लेकर खड़ी महिलाओं ने ठेठ देहाती में उलाहना देने वाला ‘ म्हे थाने वेगा बोलाया, थे मोरा कीण वद आया…’ गीत भी गाती नजर आई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जनता को अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं समाधान के लिए सेवा केंद्र पर सब कार्य होंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button