राजस्थानcrime newsrajasthansirohiसिरोही

गुजरात से राजस्थान तक पहुंची अवैध बांग्लादेशी युवतियां

  • आबूरोड तक पहुंच गई दो युवतियों को पकड़ा
  • जांच एजेंसियां अलर्ट, अब बांग्लादेश प्रत्यावर्तन की कार्रवाई

सिरोही. बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ का मामला सामने आया है। घुसपैठ करते हुए दो युवतियां गुजरात से होते हुए आबूरोड तक पहुंच गई। यहां एक जगह ये पांच दिनों से शरण लिए हुए थी। जांच एजेंसियों ने इनको पकड़ लिया। पुलिस पकड़ में आई बांग्लादेशी युवतियों मोनिया खातुन व ईसा इस्लाम से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वहीं, अब इनके बांग्लादेश प्रत्यावर्तन के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां भी अब अलर्ट मोड में हैं। साथ ही इस तरह के अन्य घुसपैठियों की आशंका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवतियां अहमदाबाद से आबूरोड तक पहुंची है।

एकांत मकान में डेरा डाल रखा था
पुलिस के अनुसार गत 12 जुलाई को आबूरोड के उमरणी में दो संदिग्ध युवतियों की जानकारी मिली। रॉयल राजस्थान स्कूल के सामने एकांत में बने मकान में प्रथम मंजिल पर दो युवतियों की सूचना के बाद आबूरोड सदर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने यहां कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को पकड़ा तथा लगातार पूछताछ की। इनके अवैध रूप से भारत में आने की जानकारी मिलने के बाद अन्य जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है।

इनुपट मिला तो गहन पूछताछ में खुलासा
पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों से लगातार पूछताछ की गई। 17 जुलाई को पुलिस की जिला विशेष शाखा ने प्रारंभिक पूछताछ की, जिसमें कुछ इनुपट मिलने पर अन्य जांच एजेंसियों को इत्तला दी गई। आईबी सिरोही, सीआईडी जोन यूनिट सिरोही व जिला विशेष शाखा के अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि ये युवतियां बांग्लादेशी है। इन युवतियों ने अपने नाम आल्दी (टुंगीवाली-जिला ढाका-मुंसीगंज सदर-बंाग्लादेश) निवासी मोनिया खातुन पुत्री मुनिर मिददा मुसलमान व नारॉनगंज (कोतुल्ला-जिला ढाका-बांग्लादेश) निवासी ईसा इस्लाम पुत्री नूर इस्लाम मुसलमान बताया।

अवैध घुसपैठ कर भारत में घुसी युवतियां
पूछताछ में सामने आया कि ये युवतियां अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेज के बांग्लादेश से भारत में घुसी थी। इनके पास किसी प्रकार के यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए। अवैध बांग्लादेशी युवतियों को वापस बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध मे सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जा रहा है। इस आधार पर इनके प्रत्यावर्तन करने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, पुलिस बता रही है कि इस तरह के अवैध बांग्लादेशी या विदेशी घुसपैठियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रखा जाएगा। साथ ही लोगों से भी इस तरह के कोई संदिग्ध नजर आने पर पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल नम्बर 9530431323 पर सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button