राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

इन्होंने लगाई घोषणाओं की झड़ी, ये बनाएंगे सौ दिवसीय योजना

  • सुरक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सौंदर्यन व पार्किंग जैसे बिंदू कॉमन
  • भाजपा लाई प्रदेश का संकल्प पत्र, कांग्रेस ने बनाया घोषणा पत्र

सिरोही. निकाय चुनावों को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दल लोक-लुभावन वादे कर रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश से आए संकल्प पत्र को साझा किया है। भाजपा का कहना रहा कि जिले के लिए अलग से सौ दिवसीय कार्य योजना बनाई जाएगी। उधर, कांगे्रस ने सिरोही शहर के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। इसमें सीवरेज का री-प्लान शेड्यूल बनाए जाने से लेकर नगरीय परिवहन सेवा एवं नगर परिषद में डिजिटल सुनवाई और कार्यों को आसान करने के लिए डिजिटल व्यवस्था विकसित करना शामिल है। भाजपा गत शनिवार को ही संकल्प पत्र जारी कर चुकी है, वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार को यहां अपना घोषणा पत्र जारी किया।

सीवरेज का री-प्लान शेड्यूल कराएंगे
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शहर के सौंदर्यन एवं जन सुविधाएं बढ़ाने की बात कहते हुए घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर किए जा सकने वाले कार्यों का पूरा लेखा-जोखा बताया। उनका कहना रहा कि शहर को साफ-सुधरा रखने के लिए सीवरेज योजना में काफी काम हुआ है और काफी काम अभी होना है। लिहाजा सबकी राय से सीवरेज का री-प्लान शेड्यूल कराया जाएगा तथा वंचित बस्तियों एवं गली-मोहल्लों को शामिल किया जाएगा। साथ ही सडक़, फुटपाथ, सुरक्षा, पार्किंग, खेलकूद, आवासीय योजनाओं, मेले, मनोरंजन, सर्विस रोड, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नए आयाम दिए जाएंगे।

प्रदेश से आया संकल्प पत्र किया साझा
उधर, भाजपा ने तीन दिन पहले प्रदेश से आए संकल्प पत्र को साझा किया था। इसमें सडक़, सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल समेत शहरी सुविधाओं को प्रमुखता दी गई है। साथ ही प्रदेश में विकास और सुशासन का विजन बताया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया था कि भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावी घोषणाओं का दस्तावेज नहीं बल्कि शहरों के सुनियोजित, समग्र और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। कहा कि प्रत्येक वार्ड में सडक़, पानी, बिजली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button