राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

अगले साल तक रेलवे से जुड़ेगा सिरोही और जालोर दिल्ली से

  • रेल राज्यमंत्री ने दिलाया विश्वास, कहा ट्रेक को बिछना ही है
  • देश व जनता के लिए जो काम करने हैं वह होते ही हैं

सिरोही. रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टू ने कहा कि सिरोही अगले साल तक रेलवे से जुड़ जाएगा। इस पर काम शुरू हो जाएगा और इसका उन्होंने विश्वास दिलाया। वे मंगलवार को यहां जिलास्तरीय सांसद खेल महोत्सव के आगाज पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रेक लगाने जैसे कोई कार्य या सर्वे को करते-करते ही कई साल बीत जाए या तय राशि से कई गुना ज्यादा बजट हो जाए तो वो काम रूकता रहेगा। सारी व्यवस्थाओं को देखते हुए रेलवे की कोशिश रहती है जो आसानी से काम हो वह काम किया जाएगा। सिरोही को रेल से जोडऩे की बात चल रही है और इसके लिए वे विश्वास दिलाते हैं कि अगले साल तक यह काम हो ही जाएगा। उन्होंने कहा कि जालोर मुख्यालय को दिल्ली से सीधा जोडऩे के लिए भी जल्द ही ट्रेन शुरू की जाएगी। जहां देश व जनता की बात आती है वहां कोई राजनीति नहीं है। जनहित के कार्यों के लिए जहां उच्चस्तरीय बात होती है वहां कोई मनभेद या मतभेद नहीं रहता। देश के लिए और जनता के लिए जो काम हो वहीं होते हैं।

ट्रेक बिछना ही है, कोई राजनीति नहीं है
उन्होंने कहा कि रेलवे को पहले कभी इतना बजट नहीं मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे को बड़ा बजट दे रहे हैं। इससे स्टेशन, ट्रेक, ट्रेन आदि डवलप किए जा रहे हैं। सिंगल लाइन से डबल व डबल को ट्रिपल किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन डवलप हो रहे हैं। ट्रेक को बिछना ही है, वहां कोई राजनीति नहीं है।

सांसद व राज्यमंत्री के प्रयासों की सराहना
रेल राज्यमंत्री ने सांसद लुम्बाराम चौधरी व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की सराहना की। कहा कि सांसद को वे इसलिए पसंद करते हैं कि वे अपने क्षेत्र के लिए जी जान से प्रयास कर रहे हैं। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से भी वे लगातार सम्पर्क में रहते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी विधायकों को कहा कि जनता के लिए जो मांग रखेंगे वह पूरी की जाएगी। राजस्थान की सडक़ों की भी सराहना की।

यहां पैसों का दिखावा नहीं करते
– रेल राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में पैसों का दिखावा नहीं करते। लोगों के पास कितना ही पैसा हो पर पहनावे में वहीं कुर्ता, पायजामा और जूतियां, यह अच्छी बात है।

पंजाब व राजस्थान की तुलना
– इस मामले में पंजाब से तुलना करते हुए कहा कि वहां तो थोड़ा सा पैसा आते ही लोग दिखावा करने लगते हैं। राजस्थान की सडक़ें भी पंजाब से बेहतर बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button