politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

अंतिम पंक्ति का यह व्यक्ति आम जनता का दर्द जानता है

  • जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
  • प्रत्याशी को अपना साफा पहनाकर दिया जीत का संदेश

जालोर/सिरोही. जालोर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा (bjp) प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी (lumbaram choudhary) ने बुधवार को नामांकन पत्र जमा कराया। इससे पूर्व उन्होंने देव दर्शन किए। नामांकन के बाद भगतसिंह स्टेडियम में जन सभा हुई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। जनसभा में मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा (bhajanlal sharma) का मुख्य आतिथ्य रहा। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस (congress) को आड़े हाथों लिया तथा कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद चल रहा है, जबकि भाजपा आम कार्यकर्ता की पार्टी है। वे स्वयं और किसान परिवार से आए सरल व मिलनसार प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। वार्ड पंच से लेकर जिलाध्यक्ष तक रहे लुम्बाराम चौधरी आम जनता का दर्द जानते हैं। भाजपा के चार सौ पार नारे की बात कहते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीताने का आग्रह किया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना साफा प्रत्याशी को पहनाया। इससे यह संदेश दिया कि जीत का यह ताज वे जनता की ओर से उन्हें पहनाकर जा रहे हैं।#BJP candidate Lumbaram Chaudhary submitted nomination papers for Jalore parliamentary constituency.

https://shorturl.at/ikMQV … पुत्र को मैदान में उतारा तो पूर्व मुख्यमंत्री को खुद ही मैदान में दौडऩा पड़ रहा- पुत्र को सत्ता में स्थापित करने का मोह, परिवार के लिए सिरोही-जालोर के लगातार चक्कर काट रहे… जानिए विस्तृत समाचार…

कांग्रेस पर झूठ व भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने झूठ व भ्रष्टाचार फैलाया था। केवल झूठे वादे किए, जो कभी अमल में नहीं लाए गए। केंद्र से आने वाला बजट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। राज्य में भाजपा की सरकार ने आते ही घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य शुरू भी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही गेहूं की खरीद का एमएसपी मूल्य बढ़ाया है किसानों की सम्मान निधि बढ़ाई है। पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी की है। भाजपा अपने वो सभी वादे पूरे करेगी, जो जनता से किए हैं।


https://shorturl.at/xDFPQ … भाजपा प्रत्याशी का अपनत्व, कहा आप मेरे और मैं आपका- हार्ट अटैक के बाद पहली बार जनता के बीच आए राज्यमंत्री ने कहा राम-लखन की जोड़ी बनकर काम करेंगे … जानिए विस्तृत समाचार…

हम राजस्थान में माफिया को नहीं पनपने देंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कुछ माह पहले उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश समेत राजस्थान के आसपास के राज्यों में भाजपा की सरकारें थी, जिससे माफिया व गुंडाराज को पनपने का मौका नहीं मिला। वहां से डरकर भागे माफिया राजस्थान में आए। यहां तक कि जेलों से भी गैंग चलाने लगे, लेकिन राजस्थान में भी जबसे भाजपा की सरकार आई है माफिया की नकेल कसी जा रही है। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं के लिए एसआईटी का गठन कर दिया और अब तक 65 से अधिक लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। राज्य सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी।

https://shorturl.at/hrEL7 … कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम में सामने आई आपसी फूट- वैभव के संवाद में संयम पर टिप्पणी से भडक़े समर्थक- जिलाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर मामले का पटाक्षेप करवाया … जानिए विस्तृत समाचार…

भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत (gajendrasingh shekhawat) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में जालोर सिरोही से लुम्बाराम चौधरी को सर्वाधिक वोटों से जीताकर संसद में भेजना है। तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।

https://shorturl.at/mpuAO …  गांव इकाई से जिलाध्यक्ष और अब दिल्ली के सफर का टिकट- निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिल रहा मान-सम्मान- यह भाजपा ही है, जो कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है … जानिए विस्तृत समाचार…

सभी को लुम्बाराम और मोदी बन काम करना है
लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने नमन करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आप सभी को नरेंद्र मोदी व लुम्बाराम बनकर चुनाव लडऩा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि घर-घर पर संपर्क कर नरेंद्र मोदी बनकर चुनाव लड़ें।

जालोर. नामांकन जन सभा में आकर्षक रहा यह बालक।

https://shorturl.at/gwHSU … भाजपा में आम कार्यकर्ता पर विश्वास जता रहे और कांग्रेस में खास लोग ही टिकट पा रहे- जालोर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के धरातलीय कार्यकर्ता के सामने कांग्रेस का परिवारवाद … जानिए विस्तृत समाचार…

देशहित में जनता के लिए कार्य करने का आह्वान
पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर देश हित में काम करना है। लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी एक सरल व सामान्य किसान नेता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के शासन काल में विश्व स्तर पर भारत की जो मजबूत छवि बनकर उभरी है उसकी प्रशंसा की। कहा आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना को गिनाते हुए कहा कि ऐसी सैंकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति ले रहा है।

https://shorturl.at/cuUV9 … आस्तीन के सांप ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया- जमीन बेचकर घर लाए रखे लाखों रुपए बदमाश ले उड़े- जालोर व सिरोही जिले के बदमाशों ने मिलकर चुराई रकम … जानिए विस्तृत समाचार…

कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए
भाजपा सिरोही जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जनसभा में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, समाराम गरासिया, जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, राजेंद्र राणा, पायल परसरामपुरिया, संत तीर्थगिरी, लहरभारती, राजूगिरी, सांसद देवजी पटेल, जोगेश्वर गर्ग, केके विश्नोई, नारायण सिंह देवल, महेंद्र बोहरा, सुरेश कोठारी, श्रवणसिंह, नारायण देवासी समेत कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
https://shorturl.at/bmnAO … जोधपुर में नशीली दवा के तीन बड़े ठिकानों पर छापा, 6.50 लाख टेबलेट्स जब्त- नशा सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा … जानिए विस्तृत समाचार…

https://shorturl.at/cfR04 … तबीयत नासाज थी या कुछ और पर असहज से नजर आए वैभव- कमरा नम्बर आठ में गए तीन बार, खड़े-खड़े ही गुजारा ज्यादातर समय … जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button