राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

काम में जुट जाएं, ताकि बार-बार सरकार बदलने का मिथक टूटे

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का परस्पर समन्वय से कार्य करने का आह्वान

सिरोही. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने यहां जिला संगठन की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं को एक परिवार के रूप में काम करना चाहिए। परस्पर समन्वय से समस्याओं का समाधान करने एवं प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने के मिथक को तोडऩे का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का संकल्प दिलाया। साथ ही 21 अप्रेल को पचपदरा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से भागीदारी निभाने एवं तैयारियो में जुटने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

जन सेवा को सर्वोपरि रखें
कहा कि जन सेवा को सर्वोपरि रखें तथा कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का कार्य करें। एकजुटता से रहने एवं संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने की बात कही। राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मानकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ निरंतर आगे बढऩे का आग्रह किया। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, नाहरसिंह जोधा, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया, विधायक समाराम गरासिया आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला सह प्रभारी श्रवण बंजारा, महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, नरपतसिंह राणावत ने संचालन किया।

कार्यक्रम के आगाज पर पुष्पांजलि अर्पित
प्रारंभ में प्रदेशाध्यक्ष का पुष्प वर्षा एवं इक्कीस किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, पायल परसरामपुरिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, ताराराम माली, जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, हेमलता पुरोहित, चिराग रावल, हार्दिक देवासी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button