सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान

  • पंचायतराज राज्यमंत्री ने किया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज

सिरोही. पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन भागीदारी से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जल, वृक्ष व पर्यावरण की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा आने वाली पीढिय़ों को भी महत्वपूर्ण विरासत के रूप में पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। वे सोमवार को यहां लाखेराव तालाब किनारे आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिले में सदैव जल संरक्षण के कार्य हुए हैं। इस अभियान को भी इसी तरह जन भागीदारी के साथ पूरा करने की आवश्यकता है। पौधे लगाने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जल संरक्षण की भावना दैनिक जीवन में शामिल करें
इस दौरान संभागीय आयुक्त केएल स्वामी ने सभी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच को आत्मसात करते हुए जल संरक्षण की भावना को दैनिक जीवन में नियमितता के साथ शामिल करने की बात कही। कहा कि यह अभियान कुछ दिनों का न होकर अपने व्यवहार में हमेशा के लिए शामिल करने का है। एडीएम राजेश गोयल ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी। इस दौरान लोक कलाकारों ने नाटक मंचन से पौधरोपण का संदेश दिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

वन विभाग को सुनाई दो टूक
इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने वन विभाग को दो टूक सुना दी। कहा कि बारिश का पानी पहाडिय़ों से बहकर व्यर्थ चला जाता है इसे सहेजने के लिए वन विभाग को प्रयास करने चाहिए। स्पष्ट कहा कि यहां वन अधिकारी भी बैठे हैं यदि स्टेप बाई स्टेप रोके लगे होते तो पानी व्यर्थ नहीं बहता। कहा कि इस तरह के कार्य करने चाहिए, ताकि जल संरक्षण हो सके।

सिरोही में तालाब पूजन करते राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व अन्य।

तालाब व पीपल पूजन किया
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी समेत अतिथियों ने तालाब पूजन एवं पीपल पूजन किया। पौधरोपण कर परिंडें लगाए। राज्यमंत्री ने जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व सभापति ताराराम माली, भाजयुमो अध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button