सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

तहसीलदार के भाई ने शादी का झांसा देकर किया देह शोषण

  • मन भर जाने पर भाई के आहदे की धमकी देकर रिश्ता तोड़ा
  • सालभर पहले आबू व उदयपुर ले जाकर कई बार किया दुष्कर्म

सिरोही. जिले में युवती के साथ देह शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीनमाल निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। सालभर पहले आबू व उदयपुर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। वहीं, मन भर जाने के बाद अपने तहसीलदार भाई के ओहदे की धमकी देकर उसने युवती से रिश्ता तोड़ लिया। अब युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि अक्टूबर-2024 में वह भीनमाल के समीप मंदिर गई थी। वहां भीनमाल निवासी बलवंत सारण से पहचान हुई। इसके दो-तीन दिन बाद वह कार लेकर आबूरोड आया तथा यहां से माउंट आबू ले गया। वहां एक लॉज में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने नाराजगी जताई तो शादी का झांसा देकर समझाया। बाद में भी वह लगातार शादी का झांसा देकर उसे आबू व उदयपुर आदि जगहों पर ले जाकर देह शोषण करता रहा।

दुष्कर्म के लिए दूसरों को भी बुलाया
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आबू की इको फोरेस्ट लॉज, कामां राजपूताना व अरावली होटल में अलग-अलग समय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, उदयपुर की होटल में भी उसका देह शोषण किया गया, जहां सामूहिक दुष्कर्म के लिए अन्य युवक को भी बुलाया गया था, लेकिन उसके विरोध करने पर आरोपी ने उस युवक को वापस भेज दिया।

धमकी देकर सम्पर्क तोड़ दिया
पीडि़ता ने आरोप में बताया कि आरोपी बलवंत सारण शादी का झांसा देकर उसका लगातार देह शोषण करता रहा। शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करता रहा। फिर एक दिन अचानक ही उसने मन भर जाने की बात कहते हुए धमकी दी तथा उससे सम्पर्क तोड़ दिया। उसका कहना था कि उसका भाई तहसीलदार है वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button