सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

दिव्यांग को देख दृवित हुए कलक्टर, कुछ ही घंटों में दी खुशियां

  • रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने समस्याओं का हाथों हाथ किया निपटारा

सिरोही. जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने शुक्रवार को मांडवाड़ा देव गांव में जन समस्याएं सुनी। रात्रि चौपाल में जन समस्याओं को सुनकर वे दृवित हुए। उन्होंने समस्याओं के हाथों हाथ निस्तारण के निर्देश दिए। एक ही दिन में समस्या का समाधान मिलने पर लोग खुश नजर आए। चौपाल में पहुंचे दिव्यांग ने ट्राई साइकिल की आवश्यकता जताई तो जिला कलक्टर ने हाथों हाथ मामले का निपटारा करने के निर्देश दिए। दिव्यांग बाबूलाल घांची को शनिवार को ही ट्राई साइकिल मिल गई। ऐसे में दिव्यांग ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान एसपी पुष्पेंद्रसिंह, डीसीएफ अजीत उचोई, सीईओ शैलेन्द्र जोशी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जल व पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जल व पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कहा कि जीवन बचाने के लिए जल व पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने जेजेएम, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

रात को चौपाल में मांगी और अगले ही दिन घर पहुंच गई ट्राई साइकिल

तत्काल समाधान के निर्देश दिए
रात्रि चौपाल में सडक़, पानी, बिजली, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद मिले। जिला कलक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने, बिजली कनेक्शन, हैंडपंप व्यवस्था, श्मशान भूमि आवंटन समेत अन्य मामलों में परिवाद प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button