Uncategorized

गोवंश बचाने के समर्थन में करेंगे साढ़े पांच लाख हस्ताक्षर

  • गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलास्तरीय बैठक

सिरोही. गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर यहां प्रबुद्ध लोगों की बैठक गवाल संत गोपालानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर से साढ़े पांच लाख से अधिक गोभक्तों के हस्ताक्षर करवाए जाने का लक्ष्य है। संत गोविंद वल्लभ, संत पागल बाबा, सूर्यानंद सरस्वती ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में हिमांशु राजपुरोहित, रमेशसिंह, प्रमोद जानी, प्रशांतसिंह, इंदौरसिंह, विहिप जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा, अरविंद पुरोहित, विनोद सेन, हितेंद्र माली, कौशल सैनी, हार्दिक कहार, राजेश अहीर, गौ सेवक प्रांत प्रमुख बहादुरसिंह, जिला संयोजक शंकरलाल माली, नरेंद्रपाल सिंह, इंदिरा खत्री, कल्पनाकुंवर समेत कई लोग मौजूद रहे।

समर्थन में करवाए करोड़ों हस्ताक्षर
अभियान का पहला चरण 27 अप्रेल को पूर्ण हो चुका है, जिसमें देशभर के 5000 से अधिक तहसीलों में करीब पांच करोड़ 15 लाख हस्ताक्षर एकत्र कर तहसील स्तर पर निवेदन पत्र दिए गए। अब दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है, जो 27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों से कुल 15 करोड़ हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।

गोवंश वध रोकना अहम उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य देश में हो रहे गोवंश वध को पूरी तरह रोकना है। पॉलिथीन सेवन या सडक़ हादसों समेत अन्य कारणों से गोवंश की अकाल मृत्यु हो रही है। गोवंश बचाने के लिए केंद्रीय गोसेवा नीति बनाने, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा या उसके समकक्ष सम्मान देने समेत देशभर में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button