राजस्थानcrime newsjalorerajasthanजालोर

पत्नी का सात माह का गर्भ गिराने का ससुराल वालों पर आरोप

  • पति ने ससुराल पक्ष व डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मामला

जालोर. रानीवाड़ा क्षेत्र में विवाहिता महिला का करीब सात माह का गर्भ गिराने का मामला सामने आया है। पति ने अपने ससुराल वालों व डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी पीहर गई थी, वहां उसका गर्भ गिराया गया। मामला तीन-चार माह पहले का बताया जा रहा है।

पीडि़त पति अशोककुमार गवारिया ने बताया कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। गत 27 नवम्बर को उसने रानीवाड़ा में जांच करवाई थी। 2 दिसम्बर, 2025 को वापस गुजरात के धानेरा स्थित अस्पताल में जांच करवाई थी। इसमें गर्भ की स्थिति सामान्य एवं करीब सात माह का बताया गया। उस समय किसी प्रकार की चिकित्सकीय समस्या सामने नहीं आई थी। इसके बाद पत्नी कुछ समय के लिए अपने पीहर मोरथला (आबूरोड-सिरोही) गई। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी जानकारी और सहमति के बगैर ही गर्भपात करवा दिया।

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी के पीहर पक्ष के तीन-चार लोगों ने मिलकर किसी अज्ञात डॉक्टर की मदद से यह गर्भपात करवाया है। इस मामले में उसी समय रानीवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने पर एसपी के समक्ष भी परिवाद पेश किया। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button