राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

‘सिंह’ पर दांव खेल सकते है पर नरेंद्र जैसा शायद न मिले

  • वोट बैंक साधने के लिए फूंक-फूंक कर रखने पड़ेंगे कदम
  • युवा, धार्मिक और भामाशाह चेहरे का ले सकते है फायदा

सिरोही. जिला परिषद में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद यह तय हो चुका है कि अगला जिला प्रमुख कांग्रेस का ही बनेगा। इनमें गुमानसिंह व नरेंद्रसिंह प्रमुख चेहरे हैं। वैसे जिला प्रमुख अनारक्षित सीट होने से किसी भी वर्ग से जीतकर आए चेहरे को आगे किया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से अनारक्षित सीट होने से सामान्य वर्ग के पुरुष को ही आगे किया जाता है। लिहाजा परिषद में जीतकर आए कुछ चेहरों को लेकर दांव खेला जा सकता है।

वोट बैंक साधने की गरज से जिला प्रमुख किसी भी चहेते को बनाया जा सकता है। लेकिन, यह भी तय है कि इस बार भाजपा को मिली पटखनी के बाद कांग्रेस को फूंक-फूंक कर कदम रखने पड़ेंगे। अनारक्षित वर्ग से आने वाले नरेंद्रसिंह में वे सारी खूबियां है, जो सर्वमान्य में गिनी जा रही है। सरल, युवा, शिक्षित, धार्मिक व क्षेत्र में भामाशाह के रूप में तो पैठ है ही, मिलनसारिता भी पूरी है। ऐसे में कांग्रेस यदि जिला प्रमुख पद के लिए यदि नरेंद्रसिंह पर दांव खेलती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी फायदा ले सकती है। अब प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी का चयन तो कांग्रेस आलाकमान को ही करना है, लेकिन यूजीसी, ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा को जो करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है उससे कांग्रेस को नरेंद्रसिंह जैसे चेहरे पर दांव आजमाना जरूरी हो जाता है।

अनारक्षित पर उतार चुके हैं ओबीसी चेहरा
कांग्रेस के पास जीतकर आए दो-चार और नाम है, जिन पर दांव खेलने की संभावना जताई जा रही है। इनमें से कुछ नाम ऐसे भी है, जो पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के खास माने जा रहे हैं। इसमें नारायणलाल, मोटाराम आदि शामिल है। वैसे कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से आने वाले मोटाराम को अनारक्षित सीट से मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने अनारक्षित सीट पर नारायणलाल के सामने ओबीसी चेहरे को उतारा था।

जीत की गर्माहट बरकरार रखनी होगी
चाहे जो हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती देने के लिहाज से प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी का चयन कड़ी टक्कर वाला हो सकता है। भाजपा को जिस तरह से करारी शिकस्त दी गई है वह जीत की गर्माहट आगामी विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखनी होगी। इसके लिए कांग्रेस को सर्वमान्य चेहरा चुनना होगा, ताकि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस वापस उभर कर आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button