राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

पंचायतराज राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ढह गया भाजपा का गढ़

  • कुल 8 में से 7 में कांग्रेस, पूर्व की चार समितियां भी गंवाई
  • शिवगंज में खाता तक नहीं खुला, आबूरोड में महज एक सीट

सिरोही. पंचायतराज राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि यहां तक कि शिवगंज समिति में तो भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। इसी समिति में पिछली बार भाजपा ने कांग्रेस का सालों पुराना किला ढहाते हुए अपना प्रधान बनाया था, लेकिन इस बार कहने मात्र को एक सीट तक नहीं जीत पाए। सिरोही पंचायत समिति में भी भाजपा ने अपना गढ़ गंवा दिया। यहां सालों से भाजपा काबिज रही है। ऐसे में सिरोही व शिवगंज पंचायत समितियां हाथ से गंवाना राज्यमंत्री की करारी शिकस्त मानी जा रही है।

उलटफेर की इस गणित में कई कद्दावर धराशायी हुए हैं। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री से लेकर प्रधान रह चुके प्रत्याशी तक शामिल है। शिवगंज भाजपा जिलाध्यक्ष का गृह क्षेत्र भी है। जिले की आठ में से सात पंचायत समितियों में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। यहां तक कि पूर्व में पांच में जिन चार समितियों पर भाजपा काबिज थी, वहां भी इस बार कांग्रेस ने कब्जा कर लिया।

नवाचार न किए तो मुश्किल होगी
देखा जाए तो जिले की आठ में से महज एक रेवदर पंचायत समिति में ही भाजपा बहुमत पर है, लेकिन वह भी कगार पर। सिरोही जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी का आलम है। चाहे जो हो, लेकिन भाजपा की इस बुरी गत को लेकर सत्ता व संगठन को समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही कुछ नवाचार भी करने चाहिए, अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसी तरह की पटखनी मिलने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता।

तो शायद बुरी गत से बच जाते
वैसे महीनेभर पहले हुए निकाय चुनावों में भी भाजपा पदाधिकारी भले ही अपनी पीठ थपथपाते रहे हो, लेकिन बहुमत से दूर ही थे। भाजपा जोड़-तोड़ की रणनीति अपनाते हुए जिले में अधिकतर जगह बोर्ड बनाने में कामयाब रही, लेकिन इसके बाद भी पंचायत चुनाव में कोई सबक नहीं लिया। नतीजा यह रहा कि भाजपा को बुरी तरह से बाहर होना पड़ा। निकाय चुनाव के बाद ही यदि रणनीति में बदलाव किया जाता तो शायद इतनी बुरी गत से बच जाते।

चुनाव में यह रही स्थिति

  • जिला परिषद में कुल 27 सीट में से कांग्रेस को 22 व भाजपा को मिली 5 सीट
  • सिरोही पंचायत समिति में 15 में से 11 पर कांग्रेस व 4 पर भाजपा की जीत
  • शिवगंज पंचायत समिति में 19 में से 17 पर कांग्रेस व दो पर निर्दलीय की जीत
  • रेवदर पंचायत समिति में 21 में से 11 पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस व 3 पर निर्दलीय की जीत
  • पिण्डवाड़ा पंचायत समिति में 19 में से 11 पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा, एक पर बीएपी व 2 पर निर्दलीय की जीत
  • मंडार पंचायत समिति में 15 में से 10 पर कांग्रेस व 5 पर भाजपा की जीत
  • कालन्द्री पंचायत समिति में 15 में से 9 पर कांग्रेस व 6 पर भाजपा की जीत
  • भांवरी पंचायत समिति में 19 में से 11 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा, 2 पर बीएपी व 2 पर निर्दलीय की जीत
  • आबूरोड पंचायत समिति में 23 में से 16 पर कांग्रेस, 4 बीएपी, दो निर्दलीय व एक पर भाजपा की जीत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button