राजस्थानrajasthansirohiधर्म-अध्यात्मसिरोही

योग निद्रा से जगे भगवान विष्णु ने अंधेरे में खोली आंखें

  • डिस्कनेक्ट हो गया रामझरोखा मंदिर का बिजली कनेक्शन

सिरोही. देवउठनी एकादशी पर चहुंओर मांगलिक कार्यों की धूम मची रही। भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाने के लिए ‘उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज, उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मंगलं कुरु’ जैसे मंत्रोच्चार भी किए गए, लेकिन सिरोही शहर के श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान को अपनी योग निद्रा अंधेरे में ही खोलनी पड़ी। चौंकना लाजिमी पर हकीकत यही है। शहर के रामझरोखा मंदिर का बिजली कनेक्शन कुछ दिन पहले डिस्कनेक्ट हो चुका है। ऐसे में भगवान का शयन और जागृत का समय अंधेरे में ही बीत रहा है। यहां तक कि बिजली चलित पानी का पम्प भी बंद हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को पक्षाल के लिए भी जल तक नहीं मिल रहा।

प्रबंधन नहीं कर पा रही कमेटी
शहर के रामझरोखा व महामंदिर की पूजा-अर्चना एवं प्रबंधन का कार्यभार राजगुरुद्वारा के अधीन है। प्रबंधन के लिए सदस्यों की कमेटी भी गठित है। इसके बावजूद शहर के इस मुख्य मंदिर का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाना विड़म्बना ही है। अब इसमें गलती किसकी है यह तो पता नहीं पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जरूर मुश्किल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button