सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

जिला प्रमुख की छवि विधानसभा चुनाव में देगी कांग्रेस को फायदा

  • आगे करना होगा सामाजिक समरसता रखने वाला प्रत्याशी

सिरोही. जिले की सबसे बड़ी पंचायत पर अब कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस को करीब एक दशक बाद यह अवसर हाथ लगा है। इससे पहले जिला परिषद का बोर्ड लगातार भाजपा के पास ही रहा है। कांग्रेस को इस बार इतना भारी जनादेश मिला है कि भाजपा के पास दहाई की संख्या में भी सदस्य नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को जिला प्रमुख चुनने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वैसे प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी का चयन करते समय आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी भी देखनी पड़ेगी। कांग्रेस आलाकमान ने क्या सोचा है यह तो पता नहीं पर लोगों के बीच गहरी पकड़ रखने वाला प्रत्याशी चुना जाएगा तभी उद्देश्य पूरा हो पाएगा। माना जा रहा है कि सरल, मृदुभाषी, किसान, सामाजिक समरसता और भामाशाह के तौर पर जनता के बीच पैठ रखने वाला प्रत्याशी को आगे करने पर विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस फायदा ले सकती है।

अनारक्षित पर कांग्रेस नहीं करेगी कुठाराघात
वैसे अनारक्षित सीट होने से किसी अन्य वर्ग के सदस्य पर भी दांव लगाया सकता है, लेकिन ऐसा करने पर अनारक्षित वर्ग में नाराजगी भी जा सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा को करारी शिकस्त मिलने के पीछे ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जैसे मुददों की अहम भूमिका रही है। ऐसे में अनारक्षित वर्ग पर कुठाराघात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को भी भारी पड़ सकता है।

दावेदारों की दौड़ में नरेंद्रसिंह सबसे आगे
जिला प्रमुख की अनारक्षित सीट पर अनारक्षित वर्ग से आने वाले दो-चार सदस्य कतार में है, लेकिन कांग्रेस किस पर दांव लगाती है यह कहना मुश्किल है। जिला प्रमुख के दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे नरेंद्रसिंह को माना जा रहा है। इसके बाद गुमानसिंह व नारायणलाल भी है। मंडवारिया के नरेंद्रसिंह की छवि सरल व सेवाभावी तो है ही हाल ही में वे भामाशाह के रूप में उभरे हैं।

बताई सामाजिक समरसता की मिसाल
बताया जा रहा है कि हाल ही में मंडवारिया गांव में सार्दुलसिंह दाता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी, जिसमें सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की गई। मंदिर में सभी वर्ग के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां क्षत्रिय शूरवीर सार्दुलसिंह दाता के साथ ही उनके सहयोगी रहे आदिवासी समाज के गौरव मालजी मीणा की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित की गई है। एक ही छत के नीचे एक ही वेदी पर पूजन कराते हुए समाज में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है। इस आयोजन के मुख्य भामाशाह नरेंद्रसिंह रहे। वहीं, गांव के विद्यालय व शिवालय के भी बड़ी धनराशि की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस में लम्बी पारी खेल चुके नरेंद्रसिंह किसान और खेत मजदूर कांगे्रस में भी दायित्व निभा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button